Deepti Bhatnagar कैसे बनीं Dharmendra की बहू? न बॉबी-न सनी से रिश्ता, 8 साल लिव इन में रहकर किसकी बनीं पत्नी?
Deepti Bhatnagar Dharmendra Family Relation: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की फैमिली में कई स्टार्स हैं। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, बेटी ईशा देओल, भतीजे अभय देओल और पोते करण देओल व राजवीर देओल तक ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और अलग-अलग सफलता हासिल की।
लेकिन परिवार की एक कम चर्चित मेंबर हैं- दीप्ति भटनागर, जो 90 के दशक में झिझकते हुए फिल्मी दुनिया में आईं, लेकिन बाद में इंडस्ट्री छोड़कर ट्रैवल व्लॉगर बन गईं। आइए जानते हैं उनकी अनसुनी कहानी - कैसे बनीं वो धर्मेंद्र की बहू, बिना सनी या बॉबी से कोई रिश्ता, और शाहरुख खान से कैसे जुड़े तार...

Who Is Deepti Bhatnagar: कौन हैं दीप्ति भटनागर? मॉडलिंग से मुंबई तक का सफर
दीप्ति भटनागर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ। मुंबई आने से पहले वो हस्तशिल्प का बिजनेस करती थीं। फिर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। महज 18 साल की उम्र में मिस इंडिया का खिताब जीता। एक महीने में बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपये जमा हो गए और एक साल के अंदर मुंबई के जुहू में अपना घर खरीद लिया - वो भी माधुरी दीक्षित से!

2022 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दीप्ति ने बताया, 22 साल की उम्र में मुंबई आई तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पहला अकाउंट खोला और वादा किया कि महीने के अंत तक 1 लाख होंगे। मॉडलिंग में आसानी से पैसा मिलता था। 11 महीनों में जुहू में घर खरीद लिया!

Deepti Bhatnagar Filmy Career: फिल्मी दुनिया में एंट्री, लेकिन झिझक बनी साथी
मॉडलिंग के बाद दीप्ति ने एक्टिंग में हाथ आजमाया। 1995 में संजय गुप्ता की 'रामशस्त्र' से डेब्यू किया, जिसमें जैकी श्रॉफ, मनीषा कोइराला और आदित्य पंचोली थे। अगले साल तेलुगु फिल्म 'पेली संददी' और 1997 में तमिल फिल्म 'धर्मा चक्करम'। हॉलीवुड में भी गईं - 1997 की 'इन्फर्नो' में आर माधवन के साथ मुख्य रोल। हिंदी में 'मन' (1999) जैसी फिल्में कीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। दीप्ति खुद मानती हैं कि वो हमेशा शाई एक्ट्रेस रहीं।

Shah Rukh Khan से खास कनेक्शन!
90 के दशक में SRK के साथ पॉपुलर ऐड किया। इसके बाद शाहरुख ने उन्हें 'कभी हां कभी ना' (1994) में अन्ना का रोल ऑफर किया और ट्रेनिंग भी दी। लेकिन दीप्ति स्क्रीन टेस्ट से भाग गईं! वो रोल सुचित्रा कृष्णमूर्ति (Suchitra Krishnamurthy) को मिला।

8 साल लिविंग में रहीं दीप्ति, फिर शादी
सनी देओल के साथ एक ऐड शूट के बाद दीप्ति को धर्मेंद्र से मिलने बुलाया गया। वो बताती हैं, बहुत डरी हुई थी। किसको पता था कि मेरी शादी उसी परिवार में होगी। दरअसल, दीप्ति की शादी धर्मेंद्र के चचेरे भाई वीरेंद्र के बेटे रणदीप आर्य से हुई। रणदीप 80 के दशक के पॉपुलर पंजाबी एक्टर थे। दोनों ने 'फेयर एंड लवली' ऐड किया, जहां रणदीप ने पति का रोल प्ले किया। उसी साल सगाई हो गई। दीप्ति हंसते हुए बताती हैं, फिर मैं उनके साथ रहने लगी। 8 साल बाद पूछा - 'शादी करोगे अब?'

दंपती के दो बेटे हैं - शुभ (18) और शिव (12)। दीप्ति टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) की मौसी भी हैं, क्योंकि अर्जुन की पत्नी नेहा स्वामी (Neha Swami) उनकी भतीजी हैं।
फिल्मों से ट्रैवल शो तक का टर्न
2001 में दीप्ति ने पति के साथ टीवी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। स्टार प्लस पर 'यात्रा' और 'मुसाफिर हूं यारों' जैसे पॉपुलर ट्रैवल शो बनाए। 90 देशों की यात्रा की, दोनों बच्चों को जन्म देते हुए शो होस्ट किया। ट्रैवल + लीजर इंडिया को पिछले साल बताया कि मेरे बेटे मेरे साथ दुनिया घूम चुके हैं। ये सबसे बड़ा आशीर्वाद है। शो ने मुझे विनम्रता और दुनिया की खूबसूरती सिखाई।
अब दीप्ति यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर हैं। दुनिया भर की ट्रिप्स पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर फिल्मों को टारगेट बनाती तो ज्यादा फिल्में करती। लेकिन मैंने सही किया। अब कोई तनाव नहीं, खुशी छीनने वाली सिचुएशंस से दूर रहती हूं। दीप्ति की जिंदगी प्रूव करती है - सफलता सिर्फ ग्लैमर नहीं, पैशन फॉलो करने में है। धर्मेंद्र फैमिली की ये बहू आज ट्रैवल की दुनिया में छाई हुई हैं!
ये भी पढ़ें- Love Story: ईसाई धर्म के बल्लेबाज Sanju Samson इस हिंदू 'छोरी' के प्यार में आउट! जानें कौन हैं ये गोरी?












Click it and Unblock the Notifications