दीपिका ने खींची रणवीर की टांग, कहा- पीली पैंट और गोल्डन शर्ट माइक से मैच कर रही
दीपिका ने खींची रणवीर की टांग,कहा- पीला पैंट और गोल्डन शर्ट माइक से मैच कर रही
मुंबई, 18 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 83 की स्क्रीनिंग के लिए संयुक्त अरब अमीरात में थे।यहां उनके साथ कपिल देव भी थे। हमेशा अपनी ड्रेसिंग स्टाइल के लिए ट्रोल होने वाले रणवीर सिंह की इस पर स्टेज पर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने ही उनकी सरेआम खिंचाई कर दी।

दीपिका ने खींची रणवीर की टांग,
दरअसल, इवेंट में, रणवीर ने एक चमकदार सुनहरा आउटफिट पहने हुए थे। उन्होंने मेटैलिक गोल्ड हाई नेक टी शर्ट पहनी थी और इसे येलो ट्राउजर के साथ पेयर किया था। इंटरनेट पर वायरल हो रही एक क्लिप में, दीपिका को रणवीर से कहते हुए देखा जा सकता है, "अरे यह माइक आपके आउटफिट से मेल खा रहा है।"

दीपिका रणवीर के साथ निभा रही ये रोल
रणवीर और दीपिका की 83 फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के भव्य प्रीमियर से पहले, 83 के ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा में प्रदर्शित किया गया था। जैसे ही ट्रेलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के टॉवर पर चला, रणवीर ने इसे 83 निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, दीपिका और कपिल देव के साथ देखा।

दीपिका रणवीर के साथ निभा रही ये रोल
रणवीर और दीपिका की 83 फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के भव्य प्रीमियर से पहले, 83 के ट्रेलर को दुबई के बुर्ज खलीफा में प्रदर्शित किया गया था। जैसे ही ट्रेलर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा के टॉवर पर चला, रणवीर ने इसे 83 निर्देशक कबीर खान, उनकी पत्नी मिनी माथुर, दीपिका और कपिल देव के साथ देखा।

83 फिल्म 1983 विश्व कप टूर्नामेंट पर है आधारित
इससे पहले टीम को 83 की स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा गया था, जो जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में थी। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण कपिल की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। 83 1983 विश्व कप टूर्नामेंट में हुई घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती कहानी पर आधारित है। भारत, जिसे टूर्नामेंट का अंडरडॉग माना जाता था, ने इतिहास बनाते हुए कप जीत लिया था।
“This mic is matching your outfit”- Deepika to Ranveer😂💛#deepveer pic.twitter.com/PyAtOFONQP
— Anisha💫 (@anisha_xox) December 16, 2021
कपिल देव ने रणवीर के लिए बोली ये बात
इस हफ्ते की शुरुआत में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कपिल ने ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की थी। उन्होंने कहा, "ट्रेलर देखने के बाद मैं बहुत भावुक हूं, लेकिन अंतिम रूप से इस फिल्म को देखने के लिए 24 दिसंबर का इंतजार है। रिलीज होने तक मैं कुछ नहीं कह सकता।"रणवीर के बारे में बोलते हुए, कपिल ने कहा, "रणवीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें किसी इनपुट या किसी मदद की जरूरत है। उन्होंने बस मेरे साथ समय बिताया और बाकी वह काफी स्मार्ट हैं।"
video1}












Click it and Unblock the Notifications