दीपिका पादुकोण xXx के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बहुत एक्टसाइटेड हूं
दीपिका पादुकोण xXx के बाद अब इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर, एक्ट्रेस बोलीं- मैं बहुत एक्टसाइटेड हूं
मुंबई, 31 अगस्त: दीपिका पादुकोण ने विन डीजल की फिल्म '' xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज'' के बाद साढे चार साल बाद अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म की घोषणा की है। एसटीएक्स फिल्म, जो कि इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉर्पोरेशन का एक भाग है। एसटीएक्स फिल्म्स ने ऐलान किया है कि कंपनी ग्लोबल बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के लिए एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बनाएगी। इस फिल्म का निर्माण एसटीएक्स फिल्म्स और को प्रोडक्शन साथ मिलकर बनाएंगे। को प्रोडक्शन दीपिका पादुकोण की प्रोड्कशन हाउस है। यह घोषणा एसटीएक्सफिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने की है। दीपिका पादुकोण अपनी इस अपकमिंग फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।
Recommended Video

दीपिका ने कहा- मैं बहुत एक्साइटेड हूं
दीपिका पादुकोण ने कहा, ''का प्रोडक्शन को हमने ग्लोबल अपील के साथ उद्देश्यपूर्ण सामग्री को विकसित करने और उत्पादन करने के लिए बनाया है। मैं एसटीएक्स फिल्म्स और टेम्पल हिल प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी करके बहुत एक्साइटेड हूं। मैं इस फिल्म में काम करने के लिए और प्रोड्क्शन को लेकर बहुत खुश हूं। हमारा मकसद प्रभावशाली और एक-दूसरे की संस्कृति को बढ़ावा देना है।''

'दीपिका भारत की एक ग्लोबल स्टार हैं....'
एसटीएक्स फिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने भी दीपिका के साथ काम करने को लेकर एक्साइटमेंट दिखाया है। एडम फोगेलसन ने कहा, ''दीपिका भारत से आने वाले सबसे बड़ी ग्लोबल स्टार में से एक हैं। वह एक बहुत ही पॉजिटिव और बेहद प्रतिभाशाली एक्ट्रेस हैं। दीपिका की पहचान एक ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में बढ़ती ही जा रही है। इस प्रोजेक्ट के बाद भारत और न्यूयॉर्क के फिल्मों के बीच एक और अच्छा रिश्ता बनेगा।''

छपाक फिल्म से प्रोड्यूसर बनी थीं दीपिका
दीपिका पादुकोण 2020 में अपनी फिल्म छपाक से प्रोड्यूसर बनी थीं। दीपिका पादुकोण ने अपने बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय फिल्म द इंटर्न के भारतीय रूपांतरण की भी घोषणा की है। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन भी है। दीपिका इसके अलावा शकुन बत्रा की आगामी अनटाइटल्ड फिल्मों में भी काम कर रही हैं। दीपिका की आने वाली फिल्मों में ऋतिक रोशन और प्रभास भी अभिनय करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications