Deepika Padukone Caste: 40 की हुईं बॉलीवुड की 'मस्तानी', सिंधी से की है शादी, जानिए क्या है कास्ट?
Deepika Padukone Caste: आज हिंदी सिनेमा की 'मस्तानी' यानी मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अपने जीवन से 40 बसंत पूरे कर लिए हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली दीपिका ना सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपनी फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय पहचान के लिए भी जानी जाती हैं। सुबह से उनके चाहने वाले उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं और उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं, सोशल मीडिया तो शुभकामनाओं से पटा हुआ है।
देश के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की लाडली बेटी दीपिका आज भले ही प्रोड्यूसर बन गई हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, साल 2007 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ओम शांति ओम' से उन्होंने बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया और ये जता दिया था कि वो लंबी पारी खेलने का दम रखती हैं।

इसके बाद 'लव आज कल', 'कॉकटेल', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'छपाक' जैसी फिल्मों में उनकी अभिनय क्षमता को खूब सराहा गया और वो देखते ही देखती हिंदी सिनेमा की नंबर वन अभिनेत्री बन गई, जिनका जादू आज भी बदस्तूर जारी है।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बजा Deepika Padukone का डंका
दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म 'xXx: Return of Xander Cage' से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का नाम रोशन किया। वह कई बड़े ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए Live Love Laugh Foundation भी चलाती हैं।

Deepika Padukone की क्या है कास्ट?
BollyDoj.com दीपिका पादुकोण कोंकणी सारस्वत ब्राह्मण हैं, जो कोंकण क्षेत्र का एक हिंदू ब्राह्मण ग्रुप है। उनका परिवार मूल रूप से मैंगलोर, कर्नाटक का रहने वाला है और कोंकणी भाषा बोलता है।
सिंधी से की है Deepika Padukone ने शादी
जबकि उनके पति अभिनेता रणवीर सिंह एक सिंधी हिंदू परिवार से हैं, उनका पैतृक परिवार कराची, सिंध का रहने वाला था और 1947 के बंटवारे के बाद मुंबई आ गया था, उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है, लेकिन उन्होंने आसानी के लिए सरनेम हटा दिया है।
Deepika Padukone की नेट वर्थ
News18 के अनुसार, दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ लगभग 500 करोड़ रुपये है। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए 15-30 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस वेंचर और इंटरनेशनल कोलैबोरेशन से भी कमाती हैं, जिससे वह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं।

Deepika Padukone ने जीते बहुत सारे अवॉर्ड
5 जनवरी को जन्मी दीपिका ने अपने टैलेंट, अनुशासन और आत्मविश्वास से एक अलग पहचान बनाई है। फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू से नवाजा गया।
- फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू - ओम शांति ओम (2007)
- फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस - पीकू (2015)
- फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस - लव आज कल (2009)
- फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस - बाजीराव मस्तानी (2015)












Click it and Unblock the Notifications