प्रेग्नेंसी में इस तरह का काम करती दिखीं दीपिका पादुकोण, बेबी बंप के साथ नजर आया एक्ट्रेस का ऐसा अवतार
Singham Again Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर पता चलने के बाद से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण के पति रणबीर सिंह भी पिता बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं।
दीपिका पादुकोण का प्रेग्नेंसी पीरियड
इस पल को दिल से महसूस करने के लिए एक्टर रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इन्जॉय करने के साथ साथ लगातार काम भी कर रही हैं।

प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण का एक्शन जारी
हाल ही में रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर बनीं हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण ने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। साथ ही आंखों पर चश्मा भी लगाया हुआ है।
फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट पर दिखीं दीपिका
फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउसमेंट करने के बाद दीपिका पादुकोण को काम करता देख उनके फैंस हैरान हो गए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में दीपिका ने पुलिस ऑफिसर शक्ति शेट्टी की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर भी नजर आएंगी।
प्रेग्नेंसी में दीपिका का अलग स्वैग
इससे पहले दीपिका पादुकोण और रोहित शेट्टी ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें एक्ट्रेस का एक अलग ही स्वैग नजर आ रहा था। आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications