Deepika Padukone ने बेटी दुआ के बारे में गूगल पर सर्च की ऐसी बात, एक्ट्रेस के खुलासे से चौंक गए लोग

Deepika Padukone Daughter Dua: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस समय अपने काम से ब्रेक ले रखा है और वह अपनी लाडली बेटी दुआ के परवरिश में बिजी चल रही हैं। दीपिका पादुकोण ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ को जन्म दिया है।

बेटी दुआ की परवरिश में बिजी हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने अपने अब तक के करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग की भी जमकर तारीफ होती है। फिलहाल दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह पैरेंटहुड का मजा ले रहे हैं।

Deepika Padukone

बेटी दुआ को मीडिया की चकाचौंध से रखती हैं दूर

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करती हैं। इन सबके बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह अपनी बेटी दुआ से जुड़े सवालों के बारे में गूगल पर सर्च करती रहती हैं।

दीपिका पादुकोण गूगल पर सर्च करती हैं 'बच्चों से जुड़े सवाल'

दीपिका पादुकोण ने फिलहाल अपनी बेटी दुआ को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखने के बारे में फैसला लिया है। उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक अपने फैंस को नहीं दिखाया है। इसके अलावा वह कैमरे पर अपनी बेटी के बारे में ज्यादा बात करना भी पसंद नहीं करती हैं।

'मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा?'

हाल ही में, दीपिका पादुकोण ने अबू धाबी में फोर्ब्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था। इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्होंने आखिरी बार सर्च किया था कि 'मेरा बेबी कब थूकना बंद करेगा?' और बच्चों से जुड़ीं कुछ इसी तरह की बातें।

छुट्टी के दिन घर पर दीपिका करती हैं ये खास काम

-इसके बाद दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि छट्टी के दिन का मतलब उनके लिए क्या होता है। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा था- मैं छुट्टी के दिन घर पर कुछ रिलैक्सिंग एक्टिविटीज और अपनी बेटी दुआ के साथ समय बिताना पसंद करती हूं।

-दीपिका ने आगे कहा था- नींद, मालिश, हाइड्रेट, बेबी टाइम और घर पर आराम से अपना पजामा पहनकर बिस्तर पर सोना मुझे पसंद है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 2024 में बने हैं पैरेंट्स

-आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को बताया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं।

-इसके बाद दीपिका और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह ने सितंबर 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था। वहीं साल 2024 के दिवाली के मौके पर कपल ने अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। साथ ही अपनी लाडली का नाम भी लोगों को बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+