Video: रिलेशनशिप को लेकर ये क्या बोल गईं दीपिका पादुकोण, भड़के लोग, पति रणवीर सिंह को भी आया गुस्सा
Koffee With Karan 8: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8 शुरू हो चुका है। शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थीं। आपको बता दें कि इस एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने अपनी लव स्टोरी और शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही दोनों की शादी का वीडियो भी शो में पहली बार लोगों को दिखाया गया है। शो में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बात कही हैं जिसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
रणवीर सिंह के साथ सीरियस नहीं थीं दीपिका पादुकोण
करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह शुरुआत में रणवीर सिंह के साथ बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं। दीपिका ने कहा- मैं सिंगल रहना चाहती थी क्योंकि मैं दो बहुत मुश्किल रिलेशनशिप से बाहर निकली थी। मैं उस समय किसी के साथ कमीटेड नहीं होना चाहती थी। शुरुआत में मैं रणवीर सिंह के साथ भी सीरियस नहीं थी लेकिन जब उन्होंने मुझे शादी के लिए प्रपोज किया तब मैं सीरियस हुई।

'हम दोनों ओपन रिलेशनशिप में थे'
दीपिका पादुकोण ने आगे कहा- हांलाकि, हम दोनों ओपन रिलेशनशिप में थे। बावजूद इसके हम दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह पाते थे। हम एक दूसरे के साथ रहते हुए भी अलग अलग लोगों को डेट करते थे। मैं रणवीर के साथ रहते हुए कई लोगों को डेट किया है। हमें बाद में एहसास हुआ की हम दूसरे के लिए बने हैं। आपको बता दें कि लोगों को दीपिका की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उन्हें इस वजह से जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
करण जौहर ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
वहीं शो के होस्ट करण जौहर ने भी अपने सिंगल होने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- मैं सोल कनेक्शन मिस करता हूं। मुझे पता है मेरे पास मेरे बच्चे और मां है लेकिन जब मैं आपको देखता हूं, तो मैं अकेला महसूस करने लगता हूं। मुझे पता है रिलेशनशिप मुश्किल है लेकिन जिस इंसान के साथ आप सुबह उठते हो, उनका हाथ पकड़ते हो वो सोल कनेक्शन होताहै। करण ने आगे कहा- मैं आप दोनों के लिए खुश हूं लेकिन मैं अकेला भी हूं।












Click it and Unblock the Notifications