'स्त्री 2' और 'भूल भुलैया 3' नहीं हैं पॉपुलर फिल्म, IMDb रेटिंग में दीपिका पादुकोण की इस फिल्म ने मारी बाजी

2024 दीपिका पादुकोण के लिए सफलता और खुशी का साल रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्मों आईं। इसके अलावा उनके जीवन में एक नन्हीं परी आई और वो मां बनी। इन सबके बीच उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ती ही रही है। IMDb ने अपने ईयर एंड रैंकिंग्स रिलीज की हैं। प्रभास-दीपिका स्टारर साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने IMDb की मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज़ लिस्ट 2024 में टॉप पोजीशन हासिल किया है।

ये रैंकिंग्स IMDb के 250 मिलियन मंथली विजिटर्स द्वारा पेज व्यूज़ के आधार पर हैं। जो भारतीय कंटेंट की बढ़ती ग्लोबल रीच को दर्शाता है। दीपिका पादुकोण ने इस साल तीन बड़ी फिल्मों में काम किया है। इसमें 'फाइटर', 'कल्कि 2898 AD' और 'सिंघम अगेन' का नाम शामिल है।

Deepika Padukone rules IMDb Most Popular Indian Films list with her powerful performance in 2024

दीपिका हर तरफ छाईं
फिल्म 'फाइटर' में उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर का किरदार निभाया है। इस फिल्म में एरियल एक्शन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी। कल्कि 2898 AD में उन्होंने सुमति का किरदार निभाया है, जिसमें उन्होंने पर्दे पर मदरहूड को खूबसूरती से पेश किया है। इसकी के साथ वो ऑफ स्क्रीन भी अपने मदरहुड को इंजॉय कर रही हैं। उनका फायर वाला सीन इस साल का एक आइकॉनिक सीन बन गया है। साथ ही सिंघम अगेन में 'लेडी सिंघम' के रूप में दीपिका ने रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में महिला शक्ति का प्रतिनिधित्व किया है। सिंघम अगेन के बाद रोहित शेट्टी ने कॉप यूनिवर्स की एक नई फिल्म बना रहे हैं। ये फीमेल कॉप यूनिवर्स होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी। ये उनकी स्टैंडअलोन फिल्म होगी।

साल की शुरुआत की अच्छी
दीपिका पादुकोण ने इस साल की शुरुआत में ही प्रतिष्ठित BAFTA सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंट कर इतिहास रचा था। ये साल जितना उनके लिए प्रोफेशनली अच्छा रहा। उतना ही पर्सनल लाइफ में भी अच्छा हुआ। वो बेटी की मां बनी, जिसका नाम उन्होंने दुआ पादुकोण सिंह रखा है। हालांकि अभी तक उनकी बेटी की झलक किसी को देखने को नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+