हार्ट में परेशानी होने के बाद दीपिका पादुकोण पहुंचीं अस्पताल, इलाज के बाद दोबारा शुरू की शूटिंग
दीपिका पादुकोण शूटिंग के दौरान हृदय गति बढ़ने के बाद अनहेल्दी महसूस कर रही थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
मुंबई, 14 जूनः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण हैदराबाद में मौजूद हैं। खबर है कि दीपिका की सेहत बिड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण शूटिंग के दौरान हृदय गति बढ़ने के बाद अनहेल्दी महसूस कर रही थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के बाद शूटिंग पर वापस लौटीं दीपिका
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दीपिका इलाज के तुरंत बाद अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के लिए सेट पर वापस लौट आईं। आपको बता दें कि फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में दीपिका पादुकोण साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ नजर आएंगी। यह दोनों की एकसाथ पहली फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। इसी साल गुरु पूर्णिमा के दिन यानी गत 16 मई को अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। वहीं प्रभास ने सेट से इसकी एक तस्वीर भी शेयर की थी और अमिताभ बच्चन को भारतीय सिनेमा का गुरु बताया था। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था- इस गुरु पूर्णिमा के मौके पर भारतीय सिनेमा के गुरु के लिए ताली बजाना, मेरे लिए सम्मान की बात है! प्रोजेक्ट के अब शुरू होता है।
नई फिल्म में प्रभास के साथ आएंगी नजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने कहा था- मैं दीपिका पादुकोण को फिल्म में रोल निभाते हुए देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह रोल कुछ ऐसा है, जिसे पहले किसी बड़ी एक्ट्रेस ने नहीं निभाया है। इसे देखकर सभी हैरान होंगे। फिल्म के डायरेक्टर के इस बयान से दर्शक भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बाहुबली फेम प्रभास फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन का कहना है- दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म का मुख्य आकर्षण होगी। मुझे विश्वास है कि उनके बीच की कहानी, कुछ ऐसी होगी जिसे दर्शक सालों तक अपने दिल में बसा कर रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications