'वॉट झुमका' गाने पर रणवीर सिंह के साथ थिरकीं दीपिका पादुकोण, एक्टर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने पर झूमती हुई नजर आईं।

Ranveer Deepika Viral Video: बॉलीवुड का सबसे चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर एक दूसरे पर प्यार लूटाते हैं। इतना वह अक्सर हर इवेंट में सबके सामने खुलकर अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। अब हाल ही में दीपिका पति रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के गाने पर झूमती हुई नजर आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

28 जुलाई को सिनेमाघरों में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं रणवीर की पत्नी दीपिका को भी यह फिल्म काफी पसंद आई। अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेकर किया है। जिसमें दीपिका 'झुमका' गाने पर डांस करती हई नजर आईं।

Deepika Padukone

इस वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एकसाथ झूमते हुए नजर आ रहे हैं। कपल ने 'झुमका' गाने के हुक-अप स्टेप किए। वहीं इस वीडियो के आखिरी में दीपिका ने अपनी पति की तारीफ करते हुए फिल्म का डॉयलॉग कहा, मेरे पति से बेहतर और कोई कर ही नहीं सकता'। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने यह भी बताया दीपिका पादुकोण को उनकी यह फिल्म कैसी लगी।

रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, "उन्हें काफी पसंद आई"। यानि की दीपिका पादुकोण को यह फिल्म अच्छी लगी। फिलहाल कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा, वाह इन्होंने तो आलिया से भी अच्छा किया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रणवीर से अच्छा कोई नहीं कर सकता'। इसके अलावा आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी डाला है।

बता दें कि, करण जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने दो दिन में ही 27 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र ने लीड रोल प्ले किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+