दीपिका-रणवीर बेटी का क्या रखेंगे नाम? नेटिजेंस ने पहले ही कर दिया रिवील, सोशल मीडिया पर वायरल

Deepika Padukone Ranveer Singh Baby Name: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी का स्वागत किया। 8 सितंबर की सुबह दीपिका ने बेटी को जन्म दिया। अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कपल अपनी बेटी का क्या नाम रखने वाले हैं।

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि उनके घर लक्ष्मी आई है। ऐसे में कपल के फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। वहीं कयासबाजी ये भी शुरू हो गई कि आखिर कपल अपनी प्यारी सी बेटी का क्या नाम रखेंगे। खैर अब नेटिजेन्स ने कपल का ये काम आसान कर दिया।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब नाम को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि नेटिजेन्स ने बहुत सारे प्यारे नाम सोशल मीडिया पर सजेस्ट किए हैं। रणवीर और दीपिका का नाम जोड़ते हुए ज्यादातर फैंस ने उनकी बच्ची का नाम 'राविका' सुझाव दिया है। ये बहुत ही क्यूट नाम है वहीं लोगों को भी ये नाम खूब पसंद आ रहा है। हालांकि अब कपल क्या नाम रखेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने इस साल 28 फरवरी को अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। पहले खबरें थी कि एक्ट्रेस सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि बाद में बेबी बंप देखने के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया। पहले एक्ट्रेस की डिलीवरी 28 सितंबर को होने वाली थी लेकिन अचानक 20 दिन पहले ही उनको अस्पताल के बाहर देखा गया।

रिपोर्ट्स की मानें तो, दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लेंगी और अपनी बेटी के साथ वक्त बिताएंगी। खबर है कि वह अब अगले साल 2025 में फिल्मों में वापसी करेंगी। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि आखिर कब रणवीर और दीपिका अपनी बेटी की पहली झलक साझा करेंगे। हालांकि इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने किस हॉस्पिटल में बेबी गर्ल को दिया जन्म? कल रात फैमिली संग हुई थीं एडमिट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+