दीपिका पादुकोण ने सरेआम पति रणवीर सिंह के साथ की ऐसी हरकत, देखते रह गए एक्टर, वायरल हुआ वीडियो

Deepika Padukone and Ranveer Singh Video: एक इवेंट में कैमरे के सामने दीपिका पादुकोण ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह अपने पति रणवीर सिंह से गुस्सा हैं।

ranveer singh

Deepika Padukone and Ranveer Singh Video: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और उनकी रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कैमरे के सामने उनकी एक ऐसी हरकत नजर आई है जिससे लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। लोगों की पैनी नजर अक्सर सेलेब्स की हरकतों पर टिकी रहती हैं जिसके चलते कई तरह के खुलासे होते हैं। इस समय दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दीपिका और रणवीर के लेटेस्ट वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ गड़बड़ हो गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को किया इग्नोर

आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 समारोह में पहुंचे थे। वहीं कैमरे के सामने दीपिका पादुकोण ने जो किया उसे देखकर लोग कह रहे हैं कि वह रणवीर सिंह से गुस्सा हैं। दरअसल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कार से उतरते ही दीपिका अपने पति रणवीर सिंह को इग्नोर करने लगती हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उनकी बॉन्डिंग पर लोगों ने सवाल उठाए हैं। दोनों के रिश्ते की अनबन को लेकर पहले भी कई तरह की खबरें सामने आई थीं।

दीपिका ने पति रणवीर की तरफ देखा तक नहीं

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह गत 23 मार्च को स्पोर्ट्स से जुड़े एक इवेंट इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 में पहुंचे थे। इस मौके पर दीपिका पादुकोण के साथ उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए। इसी इवेंट में रेड कार्पेट पर जब दीपिका कार से बाहर आईं तो रणवीर ने उन्हें अपने साथ चलने के लिए उनकी तरफ हाथ बढ़ाया। लेकिन दीपिका अपने पापा के साथ चलने लगीं और उन्होंने साफ तौर पर रणवीर सिंह को इग्नोर कर दिया। दीपिका ने तो पति रणवीर की तरफ देखा तक नहीं। दीपिका की इस हरकत को देख रणवीर भी थोड़ा शॉक्ड हुए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ऐसी बात

इस वीडियो को देखने के बाद से लोग इसे लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- इनकी बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह से बदल गई है, मुझे ऐसा लग रहा है कि इस इवेंट से पहले दोनों के बीच कोई झगड़ा हुआ होगा। वहीं एक और शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कुछ तो गड़बड़ है दोनों के बीच......दीपिका ने तो रणवीर की तरफ देखा तक नहीं।

लोग बोले- दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है

लोग बोले- दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है

वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- दीपिका बहुत गुस्से में हैं, उन्होंने रणवीर सिंह का हाथ नहीं पकड़ा...दीपिका ने तो रणवीर को देखना भी पसंद नहीं किया। वहीं एक शख्स ने लिखा है- लगता है कुछ गड़बड़ हो गई है इनके बीच...दीपिका ने गाड़ी से उतरते ही रणवीर से मुंह फेर लिया और आगे चली गईं...ऐसा क्यों।

दीपिका और रणवीर के बीच की खटपट

दीपिका और रणवीर के बीच की खटपट

अक्टूबर 2022 में भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच मनमुटाव होने की अफवाह उड़ी थी। इस खबर से लोग काफी हैरान हो गए थे। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट में ये दावा किया गया था कि दोनों के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है। हालांकि दीपिका और रणवीर ने अपने बीच खटपट होने की बात से उस समय साफ इनकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+