शर्मनाक! Deepika Padukone के पास्ट अफेयर्स का BHU में खुलेआम उड़ाया मजाक, एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरे फैंस

Deepika Padukone Past Relationships: हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने पास्ट रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और बताया कि कैसे रणवीर उनकी लाइफ में आए। इसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। लेकिन अब एक शर्मशार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वाराणसी की BHU यूनिवर्सिटी में एक्ट्रेस के पास्ट रिलेशनशिप का मजाक उड़ाया गया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना चल रहा है। स्टेज पर एक लड़की घूंघट में एक्ट्रेस के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है। इसके बाद एक एक कर के वीडियो में दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड्स के साथ फोटोज दिखाई जाती हैं। इसके बाद सभी लड़के अपने रोल में स्टेज पर आते हैं और दीपिका के एक्स का रोल निभाते हैं।

deepika padukone

Recommended Video

    शर्मनाक! Deepika Padukone के पास्ट अफेयर्स का BHU में खुलेआम उड़ाया मजाक

    कहा जा रहा है कि, ये वीडियो फेस्ट का है। लेकिन इस तरह से दीपिका पादुकोण के पास्ट रिलेशनशिप का खुल्लेआम मजाक उड़ाना फैंस को पसंद नहीं आया और लोग भड़क गए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एक्ट्रेस का खुलकर समर्थन किया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये वाकई कितना शर्मनाक है।' एक ने लिखा, 'यूपी पुलिस को इस तरह की हरकत पर एक्शन लेना चाहिए'।

    बता दें कि वीडियो में दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड्स के तौर पर सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर, युवराज सिंह, निहार पंड्या, सिद्धार्थ माल्या और रणवीर सिंह को दिखाया गया है। जिनके साथ एक्ट्रेस का रिलेशनशिप एक वक्त पर काफी चर्चा में रहा। हालांकि वह फिलहाल रणवीर सिंह के साथ अपनी मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। यहां देखें पूरा वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+