विवादित गाने 'बेशर्म रंग' पर Deepika Padukone ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'इसके लिए मुझे बहुत ज्यादा...'

फिल्म पठान रिलीज होने से पहले दीपिका पादुकोण ने बेशर्म रंग गाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने की शूटिंग के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

Deepika Padukone On Besharam Rang: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' अब जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। लेकिन इस फिल्म के कारण दोनों एक्टर्स सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे। जिसकी वजह 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण ने पहनी भगवा बिकिनी थी। इस ड्रेस की वजह से देशभर में काफी बवाल भी हुआ। अब इन तमाम विवादों के बाद एक्ट्रेस ने गाने पर चुप्पी तोड़ी है।

बेशर्म रंग गाने को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

बेशर्म रंग गाने को लेकर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी

'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी की वजह से काफी विवाद हुआ। यहां तक कि, फिल्म को लेकर सोशल मीडिया बायकॉट की मांग भी उठी थी। अब इन सबके बाद दीपिका पादुकोण ने गाने को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि इस गाने को शूट करने के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

एक्ट्रेस ने बताया कैसे की गाने पर शूटिंग

एक्ट्रेस ने बताया कैसे की गाने पर शूटिंग

दीपिका पादुकोण ने बताया कि, 'बेशर्म रंग' गाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। जिस लोकेशन पर गाने की शूटिंग हुई वहां काफी ठंड थी और लगातार हवाएं चल रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जिस लोकेशन पर हम शूटिंग कर रहे थे वो वहां सच में शूट करना मुश्किल था। जिस वक्त शूट कर रहे थे वहां सच में ठंड और बेहद हवा थी। इसलिए हम बहुत ही मुश्किल कंडीशन में काम कर रहे थे और फिर इसे खूबसूरत और सनी जैसा दिखना भी आसान नहीं था।"

'सॉन्ग की शूटिंग नहीं थी आसान'

दीपिका ने आगे कहा कि, 'मैंने इन गानों की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती भी की। दूसरे गाने में शाहरुख खान के साथ शूट करते हुए अच्छा टाइम भी बिताया। मुझे लगा है कि हम बस डांस करते दौरान स्टेप सीख लेते हैं और फिर उसके बाद खूब मस्ती करते हैं। तो हां, मुझे लगता है कि मैंने दोनों सॉन्ग्स को काफी एंजॉय किया है। दोनों ही गाने मेरे फेवरेट गाने हैं और सबसे अच्छी बात दोनों गाने हिट साबित रहे'। यहां देखें दीपिका पादुकोण का पूरा वीडियो।

बेशर्म रंग को लेकर हुआ था विवाद

बेशर्म रंग को लेकर हुआ था विवाद

12 दिसंबर को फिल्म पठान का गाना 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज हुआ था। रिलीज होने के बाद से हिंदू संगठनों ने फिल्म को लेकर काफी विरोध किया। यहां तक एक्ट्रेस की भगवा बिकिनी की वजह से मेकर्स से कुछ सीन हटाने की भी मांग की। इसके अलावा कई लोगों ने शाहरुख खान के जगह-जगह पोस्टर जलाए। लेकिन, फिल्म को लेकर हुए विरोध के बावजूद फैंस में जबरदस्त क्रेज बना हुआ है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'पठान'

25 जनवरी 2023 को शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज होगी। इस फिल्म से किंग खान लगभग 4 बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी अहम किरदार में हैं। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि ये फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खड़ी उतर पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+