दीपिका बोलीं- गहराईयां में आसान नहीं थी किसिंग सीन की शूटिंग, इस वजह से आसान हुआ काम

दीपिका ने बताई डायरेक्टर शकुन की वो बात, जिसने आसान कर दी किसिंंग सीन की शूटिंग

मुंबई, 21 जनवरी: दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की मुख्य भूमिकओं वाली फिल्म 'गहराइयां' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही फिल्म में दीपिका के किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। खुद दीपिका ने भी फिल्म में अतंरग सीन को लेकर बात की है। उन्होंने इन सीन के फिल्माए जाने और इसमें डायरेक्टर शकुन बत्रा की भूमिका के बारे में बताया है।

डायरेक्टर की तारीफ की

डायरेक्टर की तारीफ की

दीपिका पादुकोण ने गहराइयां में अंतरंग दृश्यों को फिल्माने के अपने अनुभव को साझा करते हुए डायरेक्टर शकुन बत्रा की खूब तारीफ की है। दीपिका ने कहा कि बत्रा ने सेट पर सहज और सुरक्षित माहौल बनाया, जिससे कि इंटिमेट सीन करना आसान हो गया। उन्होंने कहा कि शकुन ने ना सिर्फ उनको बल्कि पूरी टीम को एक ऐसा माहौल दिया, जिसमें हमें कोई परेशानी ना हो।

आसान नहीं थे ये सीन

आसान नहीं थे ये सीन

दीपिका ने ट्रेलर लॉन्च के बाद कहा, इस तरह के अंतरंग सीन आसान नहीं थे। इस तरह के सीन इस फिल्म में पहले कभी हमने भारतीय सिनेमा में अनुभव नहीं किए हैं। इन अंतरंग दृश्यों को करने में वह इसलिए सहज महसूस कर सकी क्योंकि निर्देशक को समझ रही थीं। जब आपको पता हो कि निर्देशक केवल ध्यान खींचने के लिए नहीं बल्कि कहानी और किरदार की जरूरत के लिए ये सीन कर रहा है, तो इंटीमेसी सीन आसान हो जाते हैं।

ट्रेलर में दिखी दीपिका-सिद्धांत की इंटिमेसी

ट्रेलर में दिखी दीपिका-सिद्धांत की इंटिमेसी

गहराइयां का 2 मिनट 16 सेकेंड का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया है। ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। फिल्म के ये शूट इंटीमेसी डायरेक्टर डार गाई की मदद से शूट किए गए हैं।

11 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

गहराईयां 11 फरवरी, 2022 को रिलीज होने जा रही है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी पहली बार एक साथ काम कर रहे है। इन दोनों के अलावा अनन्या पांडे और धैर्य करवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+