कम्फर्टेबल आउटफिट में दिखीं दीपिका पादुकोण, फैंस को भाया एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक
दीपिका पादकोण का रीसेंट एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस कम्फर्टेबल आउटफिट में नजर आईं।
मुंबई, 24 जुलाई: बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण की एक झलक के लिए फैंस पागल रहते हैं। एक्ट्रेस अपनी अदाओं से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस के आउटफिट की जमकर तारीफ हुई। एक्ट्रेस का फैशन सेंस देखकर उन पर से नजरें हटा पाना काफी मुश्किल था। एक्ट्रेस हर बार अपने एयरपोर्ट लुक के लिए कंफर्टेबल कपड़े ही चुनती हैं। लेकिन इस बार दीपिका ने अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बना दिया।

दीपिका ने चुना ये लुक
अपने रीसेंट लुक में दीपिका पादुकोण ने हाई फैशन लुक कैरी किया हुआ था। ब्लैक प्लाजो के साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट एंड ब्लैक स्ट्रिप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही व्हाइट शूज के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

कंफर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण अपने एयरपोर्ट लुक के लिए अकसर कंफर्टेबल कपड़े ही चूज करती हैं। कई दफा एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर ऐसे ही आउटफिट्स में देखा गया है। लेकिन हालिया लुक में दीपिका काफी कंफर्टेबल और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

इस एक्टर संग आएंगी नजर
बॉलीवुड की मस्तानी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ अपनी नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। ये फिल्म कबीर खान के निर्देशन में बनने जा रही है।

चर्चा में रणवीर
वहीं दीपिका के पति और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की बात करें, तो एक्टर आजकल अपने नेकेड फोटोशूट के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। पेपर मैगजीन के लिए करवाए फोटोशूट को लेकर रणवीर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

दीपिका ने ऐसे किया रिएक्ट
फैंस और अन्य सेलेब्स के साथ-साथ रणवीर के फोटोशूट को लेकर दीपिका पादुकोण का भी रिएक्शन सामने आया। वहीं बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स भी रणवीर के सपोर्ट में खड़े नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications