दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' क्यों छोड़ी? इसकी असली वजह जान लीजिए

Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में पहले दीपिका पादुकोण थी। फिर खबरें आईं कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दिया है। इसका कारण आठ घंटे की शिफ्ट की शर्त बताई गई और फिल्म छोड़ दी। लेकिन अब फिल्म छोड़ने की असली वजह सामने आई है। फिल्म 'स्पिरिट' में अब प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। जिन्होंने 'एनिमल' में संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम किया था। हालांकि इसमें उनका रोल काफी छोटा था।

दीपिका ने जब 'स्पिरिट' छोड़ी, तब कई तरह के दावे किए गए। खबरों में बताया गया कि दीपिका ने संदीप के सामने 8 घंटे की शिफ्ट के साथ-साथ और भी कई मांगें रखी हैं। इसमें मोटी फीस के अलावा प्रॉफिट शेयरिंग भी शामिल था। इसके अलावा वो किसी विशेष भाषा में फिल्म नहीं करना चाहती हैं। इन सभी मांगों के बाद संदीप ने दीपिका को फिल्म से निकाल दिया। वांगा ने इशारे-इशारे में दीपिका पर पीआर गेम खेलने का आरोप भी लगाया था।

Deepika Padukone

इस पूरे मामले में दीपिका और संदीप दोनों ने इस मुद्दे पर कभी खुलकर बात की। अब बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट छापी है। जिसमें उन्होंने दीपिका के फिल्म छोड़ने का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने अपनी मांगों के लिए नहीं, बल्कि एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म की वजह से 'स्पिरिट' से अलग हुईं थी।

हंगामा ने सोर्स के हवाले से आगे लिखा, "दीपिका को 'स्पिरिट' की स्क्रिप्ट और कहानी बहुत पसंद आई थी। संदीप ने फिल्म में जो रोल उन्हें दिया था, उससे दीपिका भी बहुत खुश थीं। फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट भी बनने लगा था। लेकिन ठीक इसी के बाद दीपिका को एटली ने अपनी फिल्म ऑफर कर दी। समें अल्लू अर्जुन भी थे। दीपिका को यह इसकी कहानी वांगा की 'स्पिरिट' से भी ज्यादा अच्छी लगी। वो दो प्रोजेक्ट एक साथ नहीं कर सकती थीं। इस वजह से उन्होंने 'स्पिरिट' छोड़ने का फैसला किया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+