Deepika Padukone किस-किस बिजनेस से करती हैं कमाई? अब तक कमा लिए कितने पैसे?
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी दुआ की परवरिश में काफी बिजी चल रही है। दीपिका ने सितंबर 2024 में ही एक प्यारी बेटी दुआ को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के पहले से ही दीपिका ने काम से ब्रेक ले रखा था और वह फिलहाल अपने बेटी और परिवार को अपना पूरा टाइम दे रही हैं।
बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनका नाम बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में भी शुमार है। दीपिका पादुकोण ने काफी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। वहीं प्रेग्नेंसी के बाद से ही दीपिका ने काम से दूरी बना रखी है।

500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति
39 साल की दीपिका पादुकोण ने कड़ी मेहनत कर 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बना ली है। हाल ही में उन्होंने अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ मिलकर शाहरुख खान के मन्नत के पास ही एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है जिकी कीमत 119 करोड़ रुपए है।
सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं लेकिन क्या आपको पता है कि मूवीज के अलावा भी एक्ट्रेस कई और चीजों से हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं। दीपिका पादुकोण एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं।
फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूलती हैं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम बतौर फीस चार्ज करती हैं। वह अपनी एक फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं। वहीं फिल्मों के अलावा दीपिका और भी कई माध्यमों से मोटी कमाई करती हैं।
दीपिका पादुकोण इन बिजनेस से करती हैं मोटी कमाई-
-साल 2018 में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम केए प्रोडक्शन्स है। दीपिका की फिल्म 'छपाक' इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई थी।
-दीपिका पादुकोण का अपना स्किन केयर ब्रांड 82°E भी है। इस स्किन क्यर ब्रांड को उन्होंने साल 2022 में लॉन्च किया था। ये ब्रांड प्रीमियम ब्यूटी प्रोडक्ट्स तैयार करती हैं जिनमें फेशियल मास्क, सनस्क्रीन, मॉइश्चराइजर, लिप बाम जैसी चीजें मौजूद हैं। इन सभी ब्यूटी प्रोडक्ट्स की कीमत बहुत ही ज्यादा है। दीपिका की इससे अच्छी खासी कमाई होती है।
-दीपिका पादुकोण का अपना क्लोथिंग ब्रांड भी है जिससे वह अच्छी कमाई करती हैं।
-साल 2019 में दीपिका पादुकोण ने 'फर्लेंको' नाम के एक फर्नीचर रेंटल प्लेटफॉर्म में इंवेस्ट किया था। इसी साल एक्ट्रेस ने ऑनलाइन ब्यूटी प्रोडक्ट्स मार्केटप्लेस 'पर्पल' में भी पैसे लगाए थे।
- साल 2019 में दीपिका पादुकोण, पैकेज्ड फूड स्टार्टअप ड्रम फूड्स इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सीरीज सी फंडिंग राउंड में शामिल हुई थीं। वह स्टार्टअप के फ्लेवर्ड दही ब्रांड 'एपिगैमिया' की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं।
-दीपिका पादुकोण ने इलेक्ट्रिक टैक्सी स्टार्टअप 'ब्लूस्मार्ट' में भी पैसे लगाए हैं।
-दीपिका पादुकोण ने साल 2020 में बेंगलुरु के ट्रैवल बैग की स्टार्टअप कंपनी 'मोकोबारा' में भी इंवेस्ट किया है।
-इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने फैन मेकर कंपनी 'एटमबर्ग टेक्नोलॉजीज', पेट केयर प्लेटफॉर्म 'सुपरटेल' और 'ब्लू टोकाई कॉफी' में भी पैसा लगाया हुआ है, जहां से उन्हें अच्छी कमाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications