पहली बार ऐसे साथ दिखे कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण, क्या 'रूह बाबा' संग ऑन स्क्रीन रोमांस करेंगी 'मस्तानी'?

हाल ही में एक इवेंट में दीपिका पादुकोण कार्तिक आर्यन को गले लगाती दिखीं। ये फैंस के लिए काफी अनएक्सपेक्टेड था। दोनों की तस्वीरें देखकर फैंस खुशी से पागल हो उठे।

Deepika Padukone hugs Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैंस के फेवरेट सितारों में से एक हैं। एक्टर अपने करियर में इन दिनों एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दे रहे हैं। फिल्म 'भूल-भुलैया' की सक्सेस के बाद कार्तिक की पॉपिलैरिटी ने सातवें आसमान को छू लिया है। इस वक्त कार्तिक आर्यन के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। कार्तिक जहां भी जाते हैं, छा जाते हैं। एक्टर का हर अंदाज फैंस को बेहद पसंद आता है। हाल ही में कार्तिक आर्यन ELLE ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 में नजर आए। इस दौरान बॉलीवुड के कई हसीन आदाकाराएं भी दिखीं। फैंस की खुशी का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण एक दूसरे को गले लगाते दिखे। दीपिका और कार्तिक को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे। इतना ही नहीं, दोनों को साथ देखकर कार्तिक की अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' में दीपिका के रोल की खबरें भी उड़ने लगी हैं।

बेहद गॉर्जियस दिखीं दीपिका

बेहद गॉर्जियस दिखीं दीपिका

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण को हाल ही में एक प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो में देखा गया। इवेंट में दीपिका बेहद ही गॉर्जियस लग रही थी। सबसे खास बात तो ये है कि इवेंट में दीपिका पादुकोण कार्तिक आर्यन को गले लगाती दिखीं। ये फैंस के लिए काफी अनएक्सपेक्टेड था। दोनों की तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश हैं।

एक्साइटेड हुए फैंस

एक्साइटेड हुए फैंस

लेकिन इस दौरान ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि दीपिका पादुकोण कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म 'आशिकी 3' में एक्टर की हीरोइन बनेंगी। पिंकविला की एक रिपोर्ट में भी बताया गया कि 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन स्टारर के लिए दीपिका पादुकोण का नाम कंसीडर किया जा रहा है। हालांकि, इन खबरों पर अभी किसी भी तरह का ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

कार्तिक को हग करती दिखीं दीपिका

कार्तिक को हग करती दिखीं दीपिका

बताते चलें कि अवॉर्ड फंक्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मुंबई में बुधवार की रात ये इंवेंट हुआ। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने वाइट शर्ट के साथ ब्लैक बेल्ट पहनी हुई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने वाइट कलर की स्कर्ट कैरी की हुई थी। वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें, तो एक्टर ने नेवी ब्लू रंग की टर्टलनेक स्वेटर के साथ ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स पहनी थीं।

'पठान' में दिखेंगी दीपिका

'पठान' में दिखेंगी दीपिका

वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान और जॉन अब्राहम की फिल्म 'पठान' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का टीजर भी हाल ही में जारी हुआ था। दीपिका पादुकोण काफी हॉट एंड स्टाइलिश लग रही थीं।

इस फिल्म में दिखेंगे कार्तिक

इस फिल्म में दिखेंगे कार्तिक

वहीं कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। कार्तिक इस फिल्म में काफी यूनीक लुक में नजर आने वाले हैं। कार्तिक दिन में एक भोले-भाले डेंटिस्ट का रोल अदा करते हैं और रात में एक खूंखार किलर बन जाते हैं, जो एक-एक कर लोगों का मर्डर करता है।

क्या ऑन स्क्रीन दिखेगी ये जोड़ी?

क्या ऑन स्क्रीन दिखेगी ये जोड़ी?

फिलहाल इस अवॉर्ड शो में कार्तिक और दीपिका को साथ देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को गले लगाते देखकर सोशल मीडिया पर 'आशिकी 3' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस कार्तिक और दीपिका की जोड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अगर वाकई दीपिका 'आशिकी 3' में नजर आएंगी, तो पर्दे पर इस जोड़ी को पहली बार देखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+