दीपिका की 'गहराइयां' हुई फ्लॉप, तो खुश हो गए सुशांत सिंह के फैंस, जानें क्या है वजह?
मुंबई, 14 फरवरी: फिल्म 'गहराइयां' तीन दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई है। हालांकि रिलीज से पहले चर्चाओं में रहने वाली दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कुछ कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है। फिल्म समीक्षकों से लेकर लोगों का मूवी को लेकर मिली-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस फिल्म को कचरा बता दिया था। वहीं अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस 'गहराइयां' के फ्लॉप होने का सोशल मीडिया पर खुशी मना रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म
हाल ही में बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'गहराइयां' को रद्दी बताते हुए उसकी तगड़ी आलोचना की थी। कंगना ने फिल्म के बारे में काफी बुरा बोलते हुए दीपिका पर निशाना साधा था। फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के अलावा अनन्या पांडे और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं, फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का हल्का रिस्पॉन्स मिल रहा है।

कंगना ने फिल्म को बताया था 'कचरा'
वहीं कंगना रनौत ने मूवी को बुरी फिल्म बताते हुए कहा था कि हकीकत यह है कि फिल्म में 'गहराइयां' जैसा कुछ भी नहीं है। इतना ही नहीं कंगना ने यहां तक कह दिया था कि खराब फिल्में खराब होती है, कोई भी स्किन शो या पोर्नोग्राफी इसे बचा नहीं सकती। ऐसे ही अब बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस भी 'गहराइयां' के असफलता पर जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं।

'गहराइयां' के फ्लॉप से खुश सुशांत के फैंस
दरअसल, ट्विटर पर #BoycottBollywood ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है। यह वो ही हैशटैग है, जो सुशांत की मौत के वक्त काफी छाया हुआ था। वहीं अब एक बार इसी हैशटैग के जरिए सुशांत के फैन दीपिका पादुकोण की फिल्म की विफलता की खुशी मना रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस अपना गुस्सा जताते हुए बॉलीवुड के बॉयकॉट की मांग उठा रहे हैं।

फिल्म का जमकर उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस ने फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया। इसी के साथ उससे जुड़े मीम्स भी शेयर किए। इतना ही नहीं सुशांत के फैंस का दीपिका पादुकोण के अलावा सोनम कपूर और रिया चक्रवर्ती के खिलाफ भी गुस्सा फूटा है। आप भी देखिए ट्विटर पर किए जा रहे ट्वीट्स..












Click it and Unblock the Notifications