Deepika Padukone: 'शादी की खबर सुनते ही बाथरूम में खुद को किया बंद', सालों बाद दीपिका ने पिता का खोला गहरा राज
Deepika Padukone: बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ऐलान किया है कि वो दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, जिसके बाद लोग उन्हें दिल खोलकर दुआएं दे रहे हैं और इसी कारण वो सोशल मीडिया पर भी काफी छाई हुई हैं और उनके पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। आपको बता दैं कि दीपिका-रणवीर पहले से ही बेटी 'दुआ' के मम्मी-पापा हैं।
हिंदी सिनेमा में अपने दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल करने वाली दीपिका पादुकोण एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं। उनके पिता देश के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण हैं, दीपिका ने भी शुरुआत में बैडमिंटन के ही क्षेत्र में अपना करियर बनाने को सोचा था लेकिन उनकी किस्मत में एथलीट नहीं बल्कि एक्ट्रेस बनाना लिखा था।

अपने पापा के दिल के बेहद करीब दीपिका ने कुछ वक्त पहले एक टॉक शो में बड़ा खुलासा किया था, जो कि इस वक्त वायरल हो रहा है। दरअसल ये Talk शो उनका बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' यानी कि माधुरी दीक्षित के साथ था, जिनसे मिलने के बाद दीपिका ने कुछ ऐसा बोला जिसे सुनने के बाद माधुरी शर्म से लाल हो गई थीं।
'प्रकाश पादुकोण अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन'
दरअसल दीपिका ने बताया था कि 'उनके पापा प्रकाश पादुकोण अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन हैं, वो उनका बड़ा क्रश रही हैं, वो अखबारों में अक्सर उनके बारे में पढ़ा करते थे। वो उनके डांस-एक्टिंग और सुंदरता के मुरीद थे लेकिन जब एक दिन उन्हें पता चला कि माधुरी दीक्षित डॉ. श्रीराम नेने से शादी करने के बाद अमेरिका चली गई हैं तो उन्हें बहुत झटका लगा था और वो इस कदर परेशान और दुखी हो गए थे कि उन्होंने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था और कई घंटों तक बाथरूम से बाहर नहीं आए थे। '

क्या वो बाथरूम में रो रहे थे? मां ने किया पापा से सवाल
'जब वो बाथरूम से बाहर आए तो मेरी मां ने मेरे पापा से पूछा कि क्या वो बाथरूम में रो रहे थे? दीपिका ने कहा था कि यह घटना आज भी उनके परिवार में एक मजाक का विषय है, आज भी हमें जब पापा को परेशान करना होता है इस बात का जिक्र जरूर करते हैं।'

प्रकाश पादुकोण ने लगातार 9 बार जीता नेशनल खिताब
आपको बता दें कि भारत के स्टार खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म 10 जून 1955 को बेंगलुरु में हुआ था, उनके पिता रमेश पादुकोण मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन से जुड़े थे, इसलिए बचपन से ही उन्हें बैडमिंटन का माहौल मिला। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया, वो 16 साल की उम्र में नेशनल चैंपियन बन गए थे तो वहीं उन्होंने 1971 से 1979 तक लगातार 9 बार नेशनल खिताब जीता था।

ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले पहले भारतीय प्रकाश पादुकोण
1980 में वे दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और उसी साल वे ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने वाले पहले भारतीय बने। भारत सरकार ने उन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार और 1982 में पद्म श्री से सम्मानित किया। वे 'Olympic Gold Quest' के सह-संस्थापकों में से एक हैं; यह एक ऐसी संस्था है जो भारत में ओलंपिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। प्रकाश पादुकोण की पत्नी का नाम उज्जवला है और वो ट्रैवल एजेंट रह चुकी हैं। उनकी दूसरी बेटी, अनीशा पादुकोण, एक पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications