दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को दी ऐसी चुनौती, वीडियो देख खुले रह गए लोगों के मुंह

रणवीर सिंह और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई, 25 अगस्तः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी को इंडस्ट्री में पावर कपल के रूप में जाना जाता है। दोनों शादी के बाद से एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और अपने काम में बिजी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनके इस अवतार को बोल्ड बता रहे हैं वहीं कुछ लोगों ने जमकर उनका मजाक भी उड़ाया। इसी बीच रणवीर सिंह और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

पति रणवीर सिंह को दी चुनौती

पति रणवीर सिंह को दी चुनौती

आपको बता दें कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह को चुनौती दे रही हैं कि वह भी 30 सेकंड में लोगों को ऐसा करके दिखाएं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार वीडियो

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मजेदार वीडियो को शेयर किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह को एक अनोखा चैलेंज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका पति के सामने एक शर्त रखती हैं कि सभी मोजे एक ही पैर में पहनने होंगे और ऐसा करने के लिए सिर्फ 30 सेकंड का समय होगा।

30 सेकंड में दीपिका ने किया ये काम

30 सेकंड में दीपिका ने किया ये काम

सबसे पहले दीपिका पादुकोण अपने पैर में 30 सेकंड में 4 मोजे डाल पाती हैं। इसके बाद वह पति रणवीर सिंह से कहती हैं- इसे बीट करके दिखाओ। मैं तुम्हें चुनौती देती हूं। इस वीडियो को उन्होंने अपने पति को टैग भी किया है। हालांकि अभी तक रणवीर सिंह इस चैलेंज में क्या कर पाए इसका पता नहीं चल पाया है।

साल 2018 में की थी दोनों ने शादी

साल 2018 में की थी दोनों ने शादी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में परिवार और कुछ खास दोस्तों की उपस्थिति में शादी की थी। इसके बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। फिलहाल दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब इन्जॉय कर रहे हैं।

दोनों ने इन फिल्मों में किया एकसाथ काम

दोनों ने इन फिल्मों में किया एकसाथ काम

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी उनकी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' से शुरू हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली थे। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावती' और '83' में एकसाथ काम किया। दोनों कई विज्ञापनों में भी एकसाथ काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+