फिल्मों से पहले Deepika Padukone इन विज्ञापन से हुईं थी फेमस, जानें टूथपेस्ट ऐड से कैसे बनीं पॉपुलर एक्ट्रेस?
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा। लेकिन, फिल्मों से पहले एक्ट्रेस विज्ञापन से ही फेमस हो गई थीं।
Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज यानी 5 जनवरी को 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से साल 2007 में अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। लेकिन, दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले कई सारे विज्ञापन किए थे। जिसकी वजह से वह काफी फेमस हुईं थी।

दीपिका पादुकोण ने फिल्मों से पहले किया था टीवी ऐड
दीपिका पादुकोण सबसे पहले एक टूथपेस्ट के विज्ञापन में नजर आईं थी। इस टीवी ऐड से उनको नई पहचान मिली। साल 2004 में आए इस विज्ञापन में एक्ट्रेस को बाथरूम में एनिमेटेड क्लोज़-अप टूथपेस्ट के साथ नाचते हुए देखा गया था। इस ऐड में दीपिका पादुकोण के डिंपल ने फैंस को काफी इंप्रेस कर दिया था।
टुथपेस्ट से लेकर लिम्का के ऐड तक
इसके बाद अगले कुछ सालों में, दीपिका पादुकोण ने देश के कुछ सबसे बड़े डिजाइनरों के लिए फैशन शो में रैंप वॉक करने के साथ-साथ, लिम्का जैसे ब्रांडों के लिए अपने टीवी विज्ञापनों के साथ फैंस का ध्यान आकर्षित किया। दीपिका को लिम्का के इस ऐड में बारिश में नाचते और सड़क पर कीचड़ भरे पानी में कूदते देखा गया था।
ऐड के बाद एक्ट्रेस ने रखा मॉडलिंग में कदम
एक अन्य पुराने विज्ञापन में दीपिका को चेन्नई स्थित कपड़ों की दुकान नैहा का प्रचार करते हुए दिखाया गया है। वह विज्ञापन में एक संभावित दूल्हे से मिलती है, जो उससे प्रभावित लग रहा था। इस ऐड के बाद वह काफी फेमस हो गई थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

साल 2007 में मिला था पहला ब्रेक
सालों मॉडलिंग करने के बाद दीपिका पादुकोण एक मशहूर एक्ट्रेस बनीं। दीपिका को साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' में देखा गया। अब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में शामिल हुए 15 साल हो चुके हैं। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'पीकू' जैसी फिल्मों में शानदार काम किया।

दीपिका पादुकोण का वर्कफ्रंट
वहीं दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो, आने वाले दिनों में वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में दिखाई देंगी। ये मूवी 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में लंबे समय शाहरुख और दीपिका की आन स्क्रीन कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा वो ऋतिक रोशन संग 'फाइटर' में भी नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications