क्या मां बन गईं दीपिका पादुकोण? रणवीर सिंह की गोद में दिखा बेबी, क्या है इस फोटो का सच?
Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर अस समय आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल रही है। खबर है कि दीपिका पादुकोण मां बन गई हैं। सिर्फ इतना ही नहीं अस्पताल के बेड पर लेटी दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर भी इंटरनेट पर छाई हुई है।
क्या मां बन गई हैं दीपिका पादुकोण?
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और उनके पति एक्टर रणवीर सिंह सितंबर 2024 में ही पहली बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। ये खबर खुद कपल ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को दी थी। लेकिन अब दीपिका की वायरल तस्वीर को देखने के बाद लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि दीपिका की सितंबर में होने वाली डिलीवरी क्या अगस्त में ही हो गई है।

दीपिका-रणवीर की फोटो हुई वायरल
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दीपिका पादुकोण अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और रणवीर सिंह के हाथ में एक नन्हा मेहमान दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।
फेक तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई तबाही
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये तस्वीर पूरी तरह से फेक है। किसी सोशल मीडिया यूजर ने इस फोटो को एडिट कर तस्वीर को वायरल कर दिया है। फैंस तस्वीर देखकर जहां काफी खुश हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग प्री-मैच्योर बेबी को लेकर परेशान भी हो रहे हैं।
प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं दीपिका पादुकोण
अगर आप भी दीपिका पादुकोण और उनके बेबी की हेल्थ को लेकर चिंता में हैं तो आपको बता दें कि रणवीर सिंह की गोद में बच्चे को लिए हॉस्पिटल वाली जो तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है वो एकदम फर्जी है। दीपिका अभी मां नहीं बनी हैं। वह फिलहाल अपनी प्रेग्नेंसी को इन्जॉय कर रही हैं। इस तस्वीर देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे मॉर्फ किया गया है। रणवीर सिंह के पिता बनने की अभी तक कोई खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications