कार से उतरते ही OOPS मोमेंट का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण, वायरल हो रहा VIDEO

दीपिका पादुकोण का एक लुक सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस जैसे ही कार से नीचे उतरीं तो वह ऊप्स मोमेंट की शिकार हो गईं।

मुंबई, 7 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी लंबी हाइट के कारण उनपर सभी लुक्स अच्छे लगते हैं। लेकिन, इस बार वह अपने लुक्स के कारण ही सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। दरअसल, इन दिनों उनका एक मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं।

दीपिका पादुकोण का वायरल हुआ ये वीडियो

दीपिका पादुकोण का वायरल हुआ ये वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस ना सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपने लुक्स से भी फैंस का ध्यान खींचती हैं। लेकिन इस बार दीपिका अपने एक लुक से काफी सुर्खियों में हैं। यह लुक उनका मुंबई के एयरपोर्ट का है। जिसमें एक्ट्रेस मुंबई एयरपोर्ट पर कार से जैसे ही नीचे उतरीं तो वह उप्स मोमेंट का शिकार हो गईं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसके लिए दीपिका काफी ट्रोल भी हो रही हैं।

दीपिका हुईं उप्स मोमेंट का शिकार

बता दें कि, मुंबई एयरपोर्ट पर जब दीपिका अपनी कार से उतरीं तो पैपराजी ने उनको घेर लिया। इस दौरान उनकी फोटो और वीडियो भी बनाई तभी दीपिका पादुकोण का उप्स मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। जिसके बाद से दीपिका लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में हमेशा की तरह दीपिका ने एक स्टाइलिश आउटफिट पहना है। उन्होंने प्लेन व्हाइट टी-शर्ट, स्ट्राइप वाली पैंट्स और व्हाइट शूज पहने थे। इसके साथ ही दीपिका ने ब्लैक गॉगल्स लगाकर बड़ा-सा बैग हाथ में लिया हुआ था।

ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

उप्स मोमेंट का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण को इस बात का अंदाजा भी नहीं है। हालांकि ट्रोलर्स ने इस पर मौका नहीं छोड़ा। उनकी इस वीडियो पर लगातार तरह-तरह के यूजर्स कमेंट कर उनका मजाक बना रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, "इसकी चाल और पोस्टर को क्या हुआ"। वहीं कई यूजर्स उनकी इस वीडियो में स्टाइलिश लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+