दीपिका ने नीलाम किए जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने हुए कपड़े, लोगों ने कहा-'Cheap Act'

मुंबई, 17 अगस्त। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी कि दीपिका पादुकोण से इस वक्त कुछ लोग नाराज चल रहे हैं और इसी वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने पुराने कपड़ों की नीलामी कर रही हैं। इन कपड़ों से पैसे आएंगे, उन्हें वो Live Love Laugh Foundtaion को डोनेट करने वाली हैं।

दीपिका ने नीलाम किए पुराने कपड़े

दीपिका ने नीलाम किए पुराने कपड़े

लेकिन इस नेक काम के लिए जिन दो कुर्तों को चुना, उनमें से एक उन्होंने फिल्म अभिनेत्री जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने थे, जबकि दूसरा उन्होंने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा के अंतिम संस्कार में पहने थे। जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने जमकर दीपिका को खरी-खोटी सुनाई है।

'अरे किसी गरीब इंसान को दान कर देतीं '

'अरे किसी गरीब इंसान को दान कर देतीं '

माया नाम के यूजर ने लिखा है कि 'बहुत हैरान हूं, मेरी पसंदीदा दीपिका पादुकोण ने 2013 में जो कपड़े लोगों के अंतिम संस्कार में पहने थे और डिजाइनर नहीं थे,उसे दान कर दिए। अरे किसी गरीब इंसान को दान कर देतीं या फिर घर में काम करने वाली किसी महिला को दे सकती थीं वो, वो जानती हैं कि उनके चाहने वाले बहुत ज्यादा हैं और लोग उनके पहने हुए कपड़े खरीदेंगे भी लेकिन ये जो भी उन्होंने किया इसकी उम्मीद हमें नहीं थी।'

 '14-15 साल पुराने कपड़े नीलाम करने का क्या मतलब है'

'14-15 साल पुराने कपड़े नीलाम करने का क्या मतलब है'

तो वहीं किसी ने लिखा है कि लिखा- '14-15 साल पुराने जूते और कपड़े नीलाम करने का क्या मतलब है, इसे चैरिटी का नाम ना दीजिए। इस तरह के बहुत सारे कमेंट्स से सोशल मीडिया भरे हुए है और लोग जमकर दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं।'

 बॉलीवुड की बड़ी स्टार है दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की बड़ी स्टार है दीपिका पादुकोण

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके साथ इस फिल्म में हीरो थे शाहरुख खान। फिल्म जबरदस्त हिट थी और इसके बाद दीपिका रातों-रात स्टार बन गई थीं। उन्होंने 'कॉकटेल', 'चेन्‍नई एक्‍सप्रेस', 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्‍तानी', 'पीकू' और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

'फिल्म 83' में रणवीर सिंह नजर आएंगी दीपिका

बहुत जल्द दीपिका 'फिल्म 83' में कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाती दिखेंगी। फिल्म में उनके हीरो उनके पति रणवीर सिंह हैं। इसके साथ ही वो 'पठान' नाम की फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें वो एक बार फिर से शाहरुख के साथ नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+