अवॉर्ड शो में ये क्या पहनकर पहुंच गईं दीपिका पादुकोण, स्टेज पर लाकर रणवीर सिंह ने कर दी ऐसी हरकत

67वें फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स नाइट में दीपिका पादुकोण का जो लुक लोगों के सामने आया उसे देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं।

मुंबई, 1 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भले ही अपने एक्टर पति रणवीर सिंह की तरह अजीबोगरीब स्टाइल स्टेटमेंट कैरी न करीत हों लेकिन उनका फैशन सेंस बहुत ही अच्छा है। स्टाइल के मामले में दीपिका बॉलीवुड की कई हीरोइनों को पछाड़ सकती हैं। फिल्‍म के प्रमोशन से लेकर पार्टी या फिर अवॉर्ड फंक्‍शन के इवेंट तक में दीपिका पादुकोण का फैशन हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। लेकिन 67वें फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स नाइट में दीपिका पादुकोण का जो लुक लोगों के सामने आया उसे देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए हैं।

दीपिका का लुक देखकर हैरान हुए लोग

दीपिका का लुक देखकर हैरान हुए लोग

67वें फ‍िल्‍मफेयर अवॉर्ड्स के इवेंट में जहां सभी एक्ट्रेसेस गाउन, साड़ी और एथनिक ड्रेसेस में नजर आ रही थीं वहीं दीपिका पादुकोण ने ओवरसाइज्‍ड लॉन्‍ग शर्ट और बॉयफ्रेंड जींस कैरी कर रखा था। साथ ही उन्होंने बालों का नॉर्मल बन बना रखा था। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण को खुद नहीं पता था कि अपने इस नॉन ग्‍लैमरस अवतार में उन्‍हें इस अवॉर्ड नाइट में स्‍टेज पर खड़ा हना पड़ेगा। दीपिका का ये लुक उनके पति रणवीर िसंह की वजह से ही लोगों के सामने आ पाया।

रणवीर जबरन खींचकर लाए स्टेज पर

रणवीर जबरन खींचकर लाए स्टेज पर

दरअसल दीपिका पादुकोण इस अवॉर्ड फंक्‍शन में पहुंचीं लेकिन उनकी एंट्री रेड कारपेट पर नहीं हुई। वह सिर्फ पति रणवीर सिंह को सपोर्ट करने ही यहां आई थीं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह ने इस अवॉर्ड फंक्शन की होस्‍ट‍िंग की थी। इसके अलावा उन्हें बेस्‍ट एक्‍टर (मेल) का अवॉर्ड भी दिया गया। रणवीर को ये अवॉर्ड स्टेज पर करण जौहर ने दिया। तभी रणवीर बैकस्‍टेज पर खड़ीं अपनी पत्‍नी एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण को जबरन खींचकर स्टेज पर सबके सामने ले आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

रणवीर सिंह ने खुद इस पूरी घटना की तस्‍वीरों को अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में शेयर किया है। तस्‍वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका पादुकोण खुद स्‍टेज पर आने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन रणवीर सिंह जबरन उन्हें खींचकर स्टेज पर ले आए, जिसके चलते दीपिका काफी असहज महसूस कर रही थीं। यहां तक कि दीपिका को इस तरह के कैजुअल लुक में देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान हो गए थे।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

जानकारी के अनुसार दीप‍िका पादुकोण इस इवेंट में ब‍िना मेकअप में सिर्फ न्‍यूड ल‍िपस्टिक और स्लीक बन में नजर आई थीं। दीपिका का ये लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग दीपिका के इस लुक पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों के अलग-अलग र‍िएक्‍शन्‍स सामने आ रहे हैं।

कुछ लोगों ने की दीपिका की तारीफ

कुछ लोगों ने की दीपिका की तारीफ

कुछ लोगों जहां कम मेकअप लुक वाली दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दीपिका इतने बड़े इवेंट में ऐसे कैसे कैजुअल कपड़ों में आ सकती हैं। उन्‍हें जगह के हि‍साब से ड्रेस‍िंग करनी चाहिए थी। कुछ लोग दीपिका पादुकोण को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने दीपिका के इस लुक पर कमेंट करते हुए लिखा है- क्या आप पति की जींस पहनकर आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+