Deepika Padukone Birthday: रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण के रहे हैं 7 ब्वॉयफ्रेंड, धोनी का भी नाम
मुंबई, 5 जनवरी: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की इस समय की सबसे अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उनके नाम पर कई ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं। दीपिका आज अपना (5 जनवरी 2021) 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। दीपिका ने चार साल पहले एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। दीपिका के रणवीर के साथ प्यार में पड़ने से पहले भी कई अफेयर चर्चा में रहे। उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में बॉलीवुड जगत के लोग तो रहे ही हैं, बिजनेस और क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं। आज हम आपको रणवीर से पहले के उनके सात अफेयर के बारे में बता रहे हैं।

फिल्मों में आने से पहले निहार पांड्या से दोस्ती
दीपिका जब मॉडलिंग करती थीं तो उनका नाम निहार पांड्या के साथ जुड़ा था। दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। करीब तीन साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया। निहार भी पेशे से एक्टर ही हैं।

सिद्धार्थ माल्या के साथ चला अफेयर
दीपिका का फिल्मों में आने के बाद कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ भी अफेयर रहा। 2011-12 के दौरान दीपिका और सिद्धार्थ आईपीएल मैचों के दौरान साथ ही देखे जाते थे। दोनों की किस करते हुए एक तस्वीर भी उन दिनों काफी वायरल रही थी। बाद में दोनों अलग हो गए।

उपेन पटेल के साथ भी रहा रिश्ता
दीपिका का नाम कुछ दिन के लिए मॉडल-एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। दोनों का कुछ समय के अंदर ही ब्रेकअप हो गया था। माना जाता है कि दोनों ने करियर की ओर ध्यान देने के लिए अपने-अपने रास्ते चुन लिए।

एमएस धोनी के साथ जुड़ा नाम
दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि धोनी जब अपने करियर के शबाब पर थे तो उनकी मुलाकात दीपिका से हुई थी। शाहरुख खान की एक पार्टी में धोनी और दीपिका मिले थे। कुछ दिन के लिए दोनों के बीच अफेयर की खूब खबरें रहीं।

युवराज के साथ अफेयर की भी रही चर्चा
युवराज सिंह का कई फिल्म अभिनेत्रियों से रिश्ता रहा है। दीपिका पादुकोण और युवराज ने भी कुछ वक्त के लिए एक-दूसरे को डेट किया था। कई मौकों पर दोनों के एक साथ दिखने के बाद दोनों की सगाई की खबरें भी उड़ीं। हालांकि जल्दी ही दोनों अलग हो गए।

रणबीर कपूर के साथ तीन साल चला रिश्ता
दीपिका और रणबीर कपूर काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दबी जुबान में दोनों ने इसको स्वीकार भी किया था। दोनों करीब 3 साल साथ रहे। कई बार दोनों की शादी को लेकर भी अलग-अलग तरह की खबरें इस दौरान आईं। बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त हैं।

मुजम्मिल के साथ भी जुड़ा था नाम
दीपिका पादुकोण का नाम कुछ समय के लिए सुपर मॉडल और एक्टर मुजम्मिल के साथ भी जुड़ा है। दीपिका पादुकोण ने सिद्धार्थ माल्या के साथ ब्रेकअप के बाद मुजम्मिल को डेट किया था। हालांकि बहुत थोड़े समय के लिए ही मुजम्मिल और दीपिका पादुकोण एक साथ रहे।

रणवीर सिंह से की है शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने काफी दिन तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी को चार साल हो गए हैं। शादी से पहले दोनों छह साल रिलेशनशिप में रहे। दोनों ने अपनी शगाई की भी किसी को खबर नहीं होने दी थी। आज दोनों बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं।

शानदार रहा है दीपिका का फिल्मी करियर
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। साल 2007 में दीपिका ने फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसमें उनके साथ शाहरुख खान थे। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। दीपिका के नाम पर कॉकटेल, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्में हैं। उन्होंने हॉलीवुड में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications