घर पर रखी गई दीपेश भान की प्रार्थना सभा, 'मलखान' की फोटो को देखते ही शुभांगी अत्रे की हो गई ऐसी हालत

दिवंगत अभिनेता दीपेश भान के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी जिसमें कीकू शारदा, विदिशा श्रीवास्तव, शुभांगी अत्रे, निर्मल सोनी जैसे तमाम कलाकार और दीपेश के को-स्टार्स पहुंचे थे।

मुंबई, 26 जुलाईः टीवी के मशहूर सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के मलखान यानी एक्टर दीपेश भान गत शनिवार को इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। मलखान के किरदार से लोगों को जमकर हंसाने वाले दीपेश भान का निधन सोसाइटी में क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ था। दीपेश के ऐसे अचानक से चले जाने से हर कोई हैरान है। उनकी मौत से उनका परिवार बुरी तरह से टूट गया है। दोस्तों के साथ साथ उनके को-एक्टर्स का भी रो रोकर बुरा हाल है। आपको बता दें कि दीपेश भान के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी जिसमें कीकू शारदा, विदिशा श्रीवास्तव, शुभांगी अत्रे, निर्मल सोनी जैसे तमाम कलाकार और दीपेश के को-स्टार्स पहुंचे थे।

दीपेश के घर पर रखी गई प्रार्थना सभा

दीपेश के घर पर रखी गई प्रार्थना सभा

दीपेश के दोस्तों से लेकर उनके को-स्टार्स तक ने उनके परिवार को सहानुभूति दी और अपने इस अजीज दोस्त की अंतिम विदाई के लिए इकट्ठे हुए। जानकारी के अनुसार दीपेश को आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसमें उन्हें जानने वाले, करीबी दोस्त, रिश्तेदार और उनके को-स्टार्स पहुंचे थे। सभी ने नम आंखों से दीपेश की तस्वीर के सामने खड़े होकर उन्हें याद किया। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस प्रार्थना सभी के वीडियो को शेयर किया है।

शुभांगी अत्रे नहीं रोक पाईं अपने आंसू

दीपेश भान की को-स्टार शुभांगी अत्रे जैसे ही दीपेश की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाने पहुंचीं वह फफक कर रो पड़ीं। जैसे-तैसे उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और श्रद्धांजलि देकर वहीं से रोते हुए निकल पड़ीं। दीपेश के को-स्टार रोहिताश गौर और अन्य साथी भी उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दने पहुंचे थे। इसके अलावा कीकू शारदा ने भी इस शोक सभा में शामिल होकर अपने बीच से चले गए इस सितारे को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

क्रिकेट खेलते हुए हुआ हादसा

खबर है कि दीपेश भान गत शनिवार की सुबह अपनी सोसाइटी में क्रिकेट खेल रहे थे जहां उनके साथ ये अनहोनी हो गई। क्रिकेट खेलते हुए अचानक उनकी टोपी नीचे गिर गई जिसे उठाने के लिए दीपेश नीच झुके। तभी दीपेश चक्कर खाकर गिर पड़े और उनके नाक से ब्लड आ रहा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जो कि उनके घर से कुछ ही मिनट की दूरी पर है, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दीपेश ने लोगों को खूब हंसाया

दीपेश ने लोगों को खूब हंसाया

दीपेश की इस दर्दनाक मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले दीपेश भान हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। एक्टर बनने का सपना लेकर ही वह मुंबई आए थे और उसे उन्होंने पूरा भी किया। उन्होंने लोगों को खूब हंसाया लेकिन बेव सीरीज में काम करने का सपना उनका अधूरा ही रह गया।

इंस्टा रील बनाने का था शौक

इंस्टा रील बनाने का था शौक

मलखान रील लाइफ की तरह रियल लाइफ में भी बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। दीपेश भान के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखने से पता चलता है कि वह फिटनेस को लेकर काफी सचेत रहते थे। इसके अलावा उन्हें इंस्टा रील बनाने का काफी शौक था। वह अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा अटेंटिव रहते थे। लोग ये जानकार परेशान हो गए हैं कि फिटनेस का ध्यान रखने के बावजूद सिर्फ 41 की उम्र में ही उनकी अचानक मौत कैसे हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+