सेंसर बोर्ड पर भड़के दीपक तिजोरी, लगाया ब्लैकमेल करने का आरोप, आखिर क्या हुआ एक्टर के साथ?
Deepak Tijori: 90 के दशक में फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर दीपक तिजोरी इन दिनों अपनी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। खबर है कि ये फिल्म गत 10 मई 2024 को रिलीज हो चुकी है। अब दीपक ने CBFC(केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड) पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और ब्लैकमेल करने तक का आरोप लगाया है।
दीपक तिजोरी ने सेंसर बोर्ड पर लगाया आरोप
दीपक तिजोरी ने बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि उनकी फिल्म 'टिप्सी' में कोई भी किसिंग या एडल्ट सीन नहीं है। इसलिए उन्हें 'यूए' सर्टिफिकेट चाहिए था। उन्होंने फिल्म की रिलीज के 20 दिन पहले यानी गत 20 अप्रैल 2024 के आसपास रीजनल ऑफिसर को मैसेज भेजा था, ताकि उनकी फिल्म सही समय पर रिलीज हो सके और किसी भी प्रकार की दिक्कत को पहले ही सुलझाया जा सके।

सीबीएफसी पर भड़े दीपक तिजोरी
आपको बता दें कि दीपक तिजोरी की इस फिल्म को पहले 'यू' सर्टिफिकेट दिया जा रहा था। फिर स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने की बात की गई। इसके अलावा एक्टर ने ये भी बताया कि फिल्म में कुछ डायलॉग्स में आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल हुआ है जिसे सीबीएफसी ने हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा फिल्म में रेव पार्टी में किरदारों के चिलम पीने के सीन को भी हटाने को कहा गया।
दीपिक तिजोरी की फिल्म 'टिप्सी' को लेकर हंगामा
दीपिक तिजोरी का कहना है कि चिलम पीने का सीन भोलेनाथ से जुड़ा था और बैकग्राउंड में भगवान शिव से जुड़ा गाना भी बज रहा था, लेकिन इस गाने को 50 फीसदी तक हटाने के लिए कहा गया था। फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च करने वाले दीपक तिजोरी ने किसी तरह से फिल्म को एडिट किया और इसे सीबीएफसी के पोर्टल पर डाला, लेकिन तब भी उन्हें 'यूए' सर्टिफिकेट नहीं मिला।
'सेंसर बोर्ड ब्लैकमेल करती है'
दीपक तिजोरी ने इंटरव्यू में बताया कि किसी तरह से बाद में ईमेल पर सॉफ्ट कॉपी मिली, लेकिन इन सब प्रोसेस में 8 से 10 घंटे का वक्त लग गया और मॉर्निंग के शोज प्रभावित हो गए। दीपक का कहना है कि सेंसर बोर्ड वाले फिल्ममेकर्स के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव करने लगे हैं। सीबीएफसी आजकल फिल्म की रिलीज के पहले ज्यादा समय नहीं देते और फिर बाद में ब्लैकमेल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications