December 2024 Ott Release: दिसंबर 2024 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट
December 2024 Ott Release: साल 2024 के खत्म होने में अब बस एक महीना बचा है। वहीं साल 2025 के शुरू होने से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं।
दिसंबर 2024 साबित होगा दमदार महीना
दिसंबर 2024 सिनेमा प्रेमियों के लिए खूब मजेदार होने वाला है। इस महीने कई सुपरहिट फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। इनमें आलिया भट्ट से लेकर साउथ के सुपरस्टार सूर्या तक की फिल्में शामिल हैं।

कई फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
अगर आपको थ्रिलर, सस्पेंस, एक्शन के साथ रोमांटिक कॉमेडी वाली फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद हैं तो दिसंबर 2024 आपका पसंदीदा महीना बनने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि साल 2024 के आखिरी महीने में ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं।
दिसंबर 2024 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जिगरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वेदांग रैना की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जिगरा' आगामी 6 दिसंबर 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी भाई-बहन की एक जोड़ी के इर्द-गिर्द ही घूमती है। फिल्म में बहन अपने भाई को बचाने के लिए जान की परवाह भी नहीं करती है।
कंगुवा
साउथ के सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म आगामी 13 दिसंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है।
अग्नि
प्रतीक गांधी, दिव्येंदु, साई तमहानकर और सैयामी खैर की फिल्म 'अग्नि' आगामी 6 दिसंबर 2024 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को आप को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी में आग लगने की बढ़ती घटनाओं पर फोकस किया गया है।
अमारन
साई पल्लवी और शिवकार्तिकेयन की फिल्म 'अमारन' सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में दमदार परफॉर्म करने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म आगामी 11 दिसंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।
मिसमैच्ड सीजन 3
प्राजक्ता कोहली और रोहित सराफ की रोम-कॉम वेब सीरीज 'मिसमैच्ड सीजन 3' ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। इस वेब सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस वेब सीरीज की कहानी एक ऐसे यंग कपल पर बेस्ड है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों में प्यार हो जाता है। 'मिसमैच्ड सीजन 3' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आगामी 13 दिसंबर 2024 से स्ट्रीम होगी।
बंदिश बैंडिट्स 2
म्यूजिकल वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' का पहला सीजन लोगों को खूब पसंद आया था। लोगों की डिमांड पर ही अब इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। 'बंदिश बैंडिट्स 2' आगामी 13 दिसंबर 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीजन में भी राधे और तमन्ना की स्टोरी फिर से देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications