फिर से गमगीन हुआ सिनेमा जगत, शायर मुनव्वर राणा के बाद मशहूर डायरेक्टर ने ली आखिरी सांस

नया साल शुरू होते ही सिनेमा जगत अपनी दिग्गज हस्तियों को खो रहा है। खबर है कि मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और मलयालम संगीत निर्देशक के.जे. का उनके चेन्नई स्थित आवास पर निधन हो गया है।

के.जे. जॉय ने 77 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। ये खबर मशहूर शायद मुनव्वर राणा के निधन के एक दिन बाद सामने आई है। खबर ने पूरे सिनेमा जगत को शोकाकुल करके रख दिया है।

Munawwar Rana demise

खबरे हैं कि उनका अंतिम संस्कार 17 जनवरी (बुधवार) को चेन्नई में होगा। FEFKA डायरेक्टर्स यूनियन और मलयालम पार्श्व गायक-सह-संगीतकार एम.जी. श्रीकुमार उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में शामिल थे।

श्री श्रीकुमार ने फेसबुक पर अपने शोक संदेश में कहा, मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। बताते चलें कि 1946 में केरल के त्रिशूर जिले के नेल्लिकुन्नु में पैदा हुए जॉय ने फिल्म उद्योग में अपने दशकों लंबे करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया।

उन्होंने 1975 में मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत की और तब से वह कई गानों के निर्माता रहे जिन्होंने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह जॉय के प्रयोग ही थे जिसके कारण मलयालम फिल्म संगीत परिदृश्य में भारी बदलाव आया और उन्होंने जयन अभिनीत फिल्मों में अपने संगीत निर्देशन के लिए भी ध्यान आकर्षित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+