4 महीने पहले ही हुआ बेटी का जन्म, अब फिर से मां बनने वाली हैं देबिना बनर्जी, लोग हुए हैरान

देबिना और गुरमीत दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। अपनी पहली बच्ची लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद ही देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं।

मुंबई, 17 अगस्तः टीवी की मशहूर एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी के घर पर 4 महीने पहले ही बेटी का जन्म हुआ था। आईवीएफ की मदद से पहली बार मां बनीं देबिना और उनका पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा था। लेकिन अब ये खुशी दोबारा से डबल होने वाली है। दरअसल देबिना और गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। खबर है कि देबिना और गुरमीत दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। जी हां, अपनी पहली बच्ची लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद ही देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं।

देबिना ने लोगों को फिर से सुनाई खुशखबरी

देबिना ने लोगों को फिर से सुनाई खुशखबरी

देबिना की ये खुशखबरी जानने के बाद जहां कुछ लोग बहुत ही खुश हुए हैं वहीं कुछ लोगों ने इस खबर को जानने के बाद हैरानी भी जताई है। कुछ लोग देबिना के पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें और गुरमीत को बधाई दे रहे हैं, तो कोई पहली प्रेग्नेंसी के चार महीने बाद दोबारा प्रेग्नेंट होने पर हैरानी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर शेयर कर दी गुड न्यूज

आपको बता दें कि देबिना बनर्जी ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पति गुरमीत ने एक हाथ से अपनी बेटी लियाना चौधरी को गोद में लिया हुआ है, वहीं दूसरे हाथ से देबिना को पकड़े हुए हैं। बेटी लियाना कैमरे की तरफ और देबिना गुरमीत की तरफ देख रही हैं। देबिना पति गुरमीत को गले लगाते हुए प्रशंसकों को सोनोग्राफी की फिल्म दिखा रही हैं।

फैंस हो रहे हैं डबल खुश

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि देबिना ने वाइट टॉप और पिंक बॉटम पहना हुआ है। वहीं गुरमीत वाइट टी-शर्ट और बेटी लियाना ने वाइट फ्रॉक पहना हुआ है। लोग इस तस्वीर को देखकर काफी खुश हो रहे हैं और देबिना और गुरमीत को सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लग गया है।

देबिना ने लिखा- कुछ चीजें भगवान तय करता है

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए देबिना ने कैप्शन में लिखा है- कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की जाती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता...यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है। इसके साथ ही देबिना ने हैशटैग में बेबी नंबर 2, मम्मी फिर से, ऑन द वे, प्रेग्नेंसी डायरी, डैडी अगेन, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का इस्तेमाल किया है।

4 महीने पहले ही बने थे बेटी के पैरेंट्स

देबिना के इस पोस्ट पर आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। सभी इस कपल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। तस्नीम नेरुरकर ने लिखा है- यह अद्भुत खबर है..बधाई दोस्तों। वहीं तन्वी ठक्कर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ओएमजी बधाई। टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता ने लिखा है- वाह। वहीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई और युविका चौधरी ने लिखा है- वाह...बधाई हो। वहीं कुछ लोग देबिना को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है- इतनी जल्दी! अभी पहले वाला बेबी तो बहुत छोटा है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- इसे कहते हैं...भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, बधाई हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+