Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिंगर केके की याद में बेटी तमारा का इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'आपके बिना जिंदगी में अंधेरा हो गया'

सिंगर केके की बेटी तमारा ने फादर्स डे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि वह अपने पिता को कितना याद करती हैं।

मुंबई, 20 जून: 19 जून यानी रविवार को हर कोई अपने पिता को अपने अंदाज में फादर्स डे विश कर रहा था। इसी मौके पर बॉलीवुड सिंगर केके को याद कर उनकी बेटी तमारा ने ने भी अपने पिता केके को याद कर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। जिसमें तमारा ने केके के साथ उनकी बचपन की यादें साझा की हैं। उनके इस पोस्ट हर एक शब्द इमोशनल कर देने वाला है।

फादर्स डे पर केके की बेटी ने किया इमोशनल पोस्ट

फादर्स डे पर केके की बेटी ने किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके का इस दुनिया को अलविदा कहना ना सिर्फ उनके फैंस के लिए बल्कि उनके परिवार वालों के लिए भी एक बड़ा झटका था। अब फादर्स डे मौके पर उनकी बेटी तमारा ने अपने पिता केके को याद कर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पिता की याद में तमारा का लिखा एक एक शब्द भावुक कर देगा।

शेयर किए बचपन के पल

केके की याद में उनकी बेटी तमारा ने अपने इंस्टाग्राम पर केके संग अपने बचपन की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां और पिता केके की साथ में भी एक तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में केके अपनी बेटी तमारा और बेटे नकुल को पीठ पर लेकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में पिता केके की गोद में तमारा बैठी हुईं है। जिसमें उन्होंने अपनी उंगलियां पियानों के कीबोर्ड पर रखी हुई है। वहीं आखिरी तस्वीर में केके और तमारा की ब्लर तस्वीर है जिसमें केके अपनी बेटी को कुछ दे रहे हैं।

फार्टिंग कॉम्पिटीशन याद करती हैें बेटी तमारा

फार्टिंग कॉम्पिटीशन याद करती हैें बेटी तमारा

तमारा ने अपने पिता केके को याद कर पोस्ट लिखा- "मैं आपको खोने का 100 गुना दर्द झेल सकती हूं अगर इसके बदले आप 1 सेकेंड के लिए भी मुझे पिता के तौर पर मिल जाएं। डैड आपके बिना जिंदगी में अंधेरा हो गया है। आप सबसे क्यूट और प्यारे पिता थे जो कि अपने शो के बाद घर आते और हमें गले लगाते। मैं आपको याद करती हूं, आपके साथ खाना खाना याद करती हूं, मैं ठहाके याद करती हूं। हम चुपचाप किचन में जो स्नैक्स खाते थे वो सब याद करती हूं, हमारे फार्टिंग कॉम्पिटीशन याद करती हूं, मैं आपको अपना म्यूजिक दिखाना और छोटे वॉइस नोट आइडियाज याद करती हूं। मैं आपके रिऐक्शन याद करती हूं डैड, आपका हाथ पकड़ना याद करती हूं"।

'आपका प्यार ही ताकत है'

'आपका प्यार ही ताकत है'

तमारा आगे लिखती हैं कि, 'आपने हमें बहुत सेफ, खुश और लकी फील करवाया और प्यार दिया। आप सच्चे थे और ऐसे लोगों की दुनिया को जरूरत है, अब जब आप चले गए तो कुछ भी सच्चा नहीं लगता। लेकिन आपके अनकंडीशनल प्यार ने अनजाने में हमें ये सब हैंडल करने के लिए तैयार कर दिया। आपका प्यार ही ताकत है'।

केके की अंतिम विदाई

केके की अंतिम विदाई

आपको बता दें कि, 31 मई को कोलकाता में हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केके की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं कॉन्सर्ट खत्म होने के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद केके का अंतिम संस्कार 2 जून को मुंबई में हुआ। जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+