पापा करण सिंह ग्रोवर के साथ बेड पर लेटी दिखी बेटी, फोटो ने जीत लिया दिल, लोगों ने कहा- नजर न लगे
Karan-Bipasha Baby Photo: बिपाशा बसु की लेटेस्ट पोस्ट में पापा करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी देवी के साथ लेटे हुए नजर आ रहे हैं। लोग इस तस्वीर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Karan-Bipasha Baby Photo: पिछले महीने यानी नवंबर 2022 में ही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर एक बहुत ही प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। आपको बता दें कि गत 12 नवंबर को बिपाशा बसु ने मुंबईके एक निजी अस्पातल में प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। सोशल मीडिया के जिरए ये खबर लोगों तक पहुंचाई गई थी। इसके बाद बिपाशा बसु और पति करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम भी लोगों को बता दिया था। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। बेटी को अस्पताल से घर लाने के बाद से बिपाशा बसु आए दिन अपनी नन्ही परी की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि एक भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा नहीं दिखाई देता है। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने चेहरा छिपाते हुए पापा करण के साथ बेटी की फोटो शेयर की है, जो बहुत ही क्यूट लग रही है।

बिपाशा बसु ने शेयर की बेटी की तस्वीर
बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी का चेहरा छिपाते हुए पापा करण के साथ एक क्यूट सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बिपाशा ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, जिसकी जमकर तारीफ की जा रही है। लोगों को बिपाशा की ये तस्वीर काफी पसंद आई है और इस पर जमकर कमेंट्स किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है फोटो
सोशल मीडिया पर बिपाशा बसुक द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर साफ पता लग रहा है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पैरेंटहुड पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। वह नए पैरेंट्स बने हैं। तस्वीर में बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया गया है लेकिन वह सोती हुई बहुत ही प्यारी लग रही है।

कैप्शन में बिपाशा ने लिखी ये प्यारी बात
बिपाशा बसु के लेटेस्ट पोस्ट में करण सिंह ग्रोवर अपनी बेटी के साथ सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सतता है कि देवी ने अपने दोनों हाथों से अपने चेहरे को ढका हुआ है। इसे शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा है- ये ही प्यार है। मेरा दिल... करण सिंह ग्रोवर और देवी। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट और नजरबट्टी वाला इमोजी भी पोस्ट किया है और पिता-बेटी से जुड़ा कई हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।
बिपाशा की बेटी पर उमड़ा फैंस का प्यार
बिपाशा के इस क्यूट से पोस्ट पर लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- माशाअल्लाह। वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- थू-थू थू नजर न लगे। कई लोग तो इस प्यारी सी तस्वीर को देखर इमोशनल भी हो गए हैं। एक शख्स ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है- आज इंस्टाग्राम का सबसे खूबसूरत और सबसे सुकूनभरा पोस्ट देखा है।

बिपाशा ने करवाया था मैटरनिटी फोटोशूट
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने गत अगस्त महीने में मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट की तस्वीरें बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं और लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। । बिपाशा बसु ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- एक नया समय, एक नया चरण, एक नया प्रकाश हमारे जीवन के प्रिज्म में एक और अनूठी छाया जोड़ता है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications