एक्टर दर्शन केस में बड़ा खुलासा, रेणुका स्वामी की मौत को लेकर खौफनाक सच्चाई आई सामने

Darshan Thoogudeepa: कन्नड़ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। रेणुका स्वामी मर्डर केस में हर रोज हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी खास दोस्त पवित्रा गौड़ा पर रेणुका स्वामी के कथित मर्डर और उसे टॉर्चर करने के आरोप लगाए है। फिलहाल दोनों पुलिस कस्टडी में हैंऔर उनसे पूछताछ की जा रही है।

रेणुका स्वामी को रस्सी से बांधकर पीटा गया
पुलिस से मिली जानकारी के रेणुका स्वामी को रस्सी से बांधकर लाठियों से पीटा गया था। साथ ही उसे बिजली के झटके भी दिए गए थे। रेणुका स्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत कई गहरी चोटों के कारण हुए शॉक हैमरेज की वजह से हुई है।

darshan thoogudeepa

रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन जेल में बंद हैं
आपको बता दें कि एक्टर दर्शन 33 वर्षीय फैन रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें 11 जून को रेणुका स्वामी की हत्या के आरोप में मैसूर के उनके फार्महाउस से गिरफ्तार किया गया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित रेणुका स्वामी को इतना पीटा गया था कि उनके टेस्टिकल्स फट गए थे और उनका एक कान भी गायब था।

कुत्तों ने रेणुका स्वामी का चेहरा आधा खाया हुआ था
रेणुका स्वामी का शव गत 9 जून 2024 की रात बेंगलुरु में कामाक्षीपाल्या इलाके में एक नाले में मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुत्तों ने रेणुका स्वामी का चेहरा आधा खाया हुआ था और शरीर नोंच लिया था। पुलिस की जांच में जिन लोगों का नाम सामने आए थे, वो दर्शन के काफी करीबी थे। उन लोगों से पूछताछ में दर्शन का नाम सामने आया था और फिर एक्टर को गिरफ्तार किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज ने खोला बड़ा राज
कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें दर्शन की कार कथित तौर पर उस जगह के पास देखी गई जहां रेणुका के शव को दफनाया गया था। सीसीटीवी फुटेज गत 9 जून 2024 की सुबह का है। क्लिप में एक स्कॉर्पियो कार दिखाई दे रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसमें रेणुका का शव और दर्शन के करीबी सहयोगी मौजूद थे। कथित तौर पर, ये वही कार थी जो शव को ठिकाने लगाने जा रही थी। वीडियो में एक कार भी दिखाई दे रही है जो कथित तौर पर दर्शन की है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि अभिनेता उस समय कार के अंदर थे या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+