'अगर आदिपुरुष में हनुमान का रोल ऑफर होता भी तो...',दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा भड़के, कहा-रामायण के साथ...
Dara Singh's son Vindu Dara Singh on Adipurush: रामानंद सागर के चर्चित टीवी शो 'रामायण' की तुलना इन दिनों प्रभास और कृति सेनन की फिल्म ''आदिपुरुष'' से हो रही है। ये फिल्म भी रामायण पर आधारित है।
रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाने वाले दिवंगत दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा सिंह अब ''आदिपुरुष'' फिल्म के मेकर्स पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस फिल्म में उन्हें हनुमान का रोल ऑफर भी होता तो वह नहीं करते।

बिंदू दारा सिंह ने कहा कि अगर उनके दिवंगत पिता दारा सिंह ''आदिपुरुष'' फिल्म को देखकर बहुत दुखी हुए होंगे क्योंकि ओम राउत के आदिपुरुष में वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के साथ खिलवाड़ किया गया है।
दारा सिंह के बेटे बिंदू दारा ने कहा, ''आप रामायण के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते। यह एक बहुत ही संवेदनशील विषय है और यह हमारे दिल के बहुत करीब है।''
बिंदू दारा सिंह ने कहा, ''जब से फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई है, मुझे कॉल और मैसेज आ रहे हैं कि मैं आदिपुरुष में हनुमान क्यों नहीं बना हूं। हालांकि मैं इसका उत्तर नहीं दे सकता। शायद फिल्म के मेकर्स को लगा होगा कि मैं हनुमान का किरदार निभाने के लिए काफी बूढ़ा हो गया हूं। लेकिन हनुमान तो ऐजलेस है।''

बिंदू दारा सिंह ने कहा, ''लेकिन अगर मुझे फिल्म आदिपुरुष में हनुमान का रोल ऑफर भी होता तो मैं ये फिल्म नहीं करता। क्योंकि फिल्म करके मुझे गाली नहीं खानी थी।''
बिंदू दारा सिंह ने कहा, ''किसी भी मामले में, मैं रामायण पर आधारित कुछ भी करने को लेकर बहुत सतर्क हूं। मैं नहीं चाहता कि मैं जो करता हूं उसके लिए बाद में मुझे गाली दी जाए। इसलिए अगर मुझे आदिपुरुष की पेशकश की गई होती तो भी मुझे नहीं लगता कि मैंने ऐसा किया होता। सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि कपड़े का चयन गलत किया गया है। सेक्सी ड्रेस पहनाई गई है। रामायण करते समय आपको बहुत सावधान रहना होगा। लोग इससे काफी जुड़े हुए हैं। रामायण के साथ खिलवाड़ करना बहुत खतरनाक है।''
बिंदू दारा सिंह ने कहा, ''मैं कह सकता हूं कि मेरे पिता हनुमान के स्क्रीन अवतार हैं। जब आप हनुमान के बारे में सोचते हैं, तो उनका चेहरा आपके दिमाग में आ जाता है। उसके बाद मैं हनुमान का किरदार निभा रहा हूं। वास्तव में कुछ दिन पहले मैंने सिरी फोर्ट में फिर से हनुमान का किरदार निभाया था। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से मेरा अभिनंदन किया था।''
बता दें कि बिंदू दारा सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद कई शो में हनुमान जी का किरदार निभाया है। वह रामलीला में भी हनुमान का किरदार निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications