2 महीने पहले 'दंगल गर्ल' के साथ क्या हुआ कि 19 साल में गंवाई जान, सुहानी की मौत पर फैंस ने उठाए सवाल

Suhani Bhatnagar: आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। महज 19 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, उनके एक्सीडेंट के बाद एक गंभीर बीमारी हुई जिसकी वजह से शरीर में पानी भर गया।

सुहानी भटनागर की मौत की खबर सुनकर उनके फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उन्हें ऐसी कौन सी बीमारी थी जिसकी वजह से मौत हो गई। अब उनके माता-पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें खुद इस गंभीर बीमारी के बारे में नहीं पता था। उन्हें खुद 2 महीने पहले इसके बारे में पता चला। सुहानी के पिता ने बताया कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई।

suhani bhatnagar

इंडियाटुडे संग बातचीत कर सुहानी भटनागर के पिता ने बताया कि, '2 महीने पहले एक्ट्रेस के उल्टे हाथ में सूजन आनी शुरू हुई थी। पहले तो हमें लगा कि ये कोई आम सूजन है। लेकिन धीरे-धीरे पूरे शरीर में सूजन फैलती गई। इसके बाद हमने कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई भी नहीं समझ पाया कि आखिर सुहानी को क्या बीमारी है।'

सुहानी के पिता ने आगे बताया कि जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो दिल्ली एम्स में दिखाया। उसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया। उसके शरीर के अंदर पानी जमा होने लगा, जिससे उसके फेफड़े खराब हो गए थे। इसके बाद उसके कुछ टेस्ट हुए तो पता चला कि उसे डर्मेटोमायोसाइटिस जैसी गंभीर बीमारी है जिसका इलाज सिर्फ स्टेरॉयड है। लेकिन वह इतनी ज्यादा कमजोर हो चुकी थी कि स्टेरॉयड नहीं झेल पाई।

सुहानी का इलाज 10 दिनों से दिल्ली एम्स में चल रहा था वह शरीर में पानी भरने की वजह से सांस नहीं ले पा रही थी। अंत में उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 16 फरवरी की शाम सुहानी ने एम्स में आखिरी सांस ली थी। बता दें कि, सुहानी की मौत से उनके माता-पिता बुरी तरह टूट चुके हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सुहानी का इतनी कम उम्र में निधन हो गया। फैंस का कहना है कि आखिर इस बीमारी के बारे में माता-पिता को क्यों नहीं पता चला। वहीं गूगल पर लोग लगातार डर्मेटोमायोसाइटिस के बारे में सर्च कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की मौत की वजह माता-पिता की लापरवाही बताया। फैंस का कहना है कि अगर समय रहते उसका इलाज होता तो शायद सुहानी की जान बच सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+