आखिर कैसे हुई थी दंगल गर्ल सुहानी भटनागर की मौत, निधन के बाद हुआ था बड़ा खुलासा, 2024 ने दिया था सबसे बड़ा दर्द

Suhani Bhatnagar Death: साल 2024 में कई बड़े एक्टर्स की मौत हुई लेकिन इस साल एक एक्ट्रेस की मौत ने पूरे देश को हिला डाला था। जी हां हम बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट के रोल में नजर आई सुहानी भटनागर की। जिसकी महज 19 साल की उम्र में दर्दनाक मौत हुई।

16 फरवरी 2024 को खबर आई थी कि सुहानी भटनागर का निधन हो गया। इस खबर से ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके तमाम फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था। जानकारी के मुताबिक, 7 फरवरी को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुहानी की जान नहीं बच पाई।

Suhani Bhatnagar

19 साल की उम्र में सुहानी भटनागर की मौत से हर कोई सदमे में था। लोग जाननात चाहते हैं कि इतनी कम उम्र में ऐसा क्या हुआ जो उनकी अचानक जान चली गई। रिपोर्ट्स की मानें तो, उनका एक्सीडेंट हुआ था, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर की दवाई का साइड इफेक्ट हुआ, जिसके कारण शरीर में पूरा पानी भर गया।

सुहानी भटनागर की मां ने बताया था कि उन्हें पूरे शरीर में सूजन आने लगी थी और जब टेस्ट कराए तो पता चला कि सुहानी गंभीर बीमारी डरमेटोमायसाइटिस से पीड़ित है। जिसका असर सीधा मांसपेशियों पर पड़ता है। इस बीमारी के बारे में एक्ट्रेस के माता-पिता को मौत से महीने पहले पता चला था। जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में इसके सिर्फ 5 या 6 मामले हैं। जिसमें से कुछ इस बीमारी से लड़ पाए तो कुछ की जान चली गई।

बता दें कि, फिल्म दंगल में छोटी बबीता का रोल निभाकर सुहानी भटनागर काफी फेमस हो गई थी। लेकिन इतनी बड़ी हिट फिल्म देने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया और अपनी पढ़ाई पूरी की। एक्ट्रेस की मां ने बताया था कि उसका सपना हमेशा से एक्ट्रेस बनने का था जो कि अब अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar की अधूरी रह गई ये आखिरी इच्छा, इस वजह से नहीं की दंगल के बाद कोई फिल्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+