क्या डॉक्टरों की गलती की वजह से सुहानी भटनागर की गई जान? सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे ऐसी डिमांड

Suhani Bhatnagar Demise: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर की मौत की खबर से हर कोई सन्न रह गया। महज 19 साल की उम्र में सुहानी का यूं दूनिया से चले जाना फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर थी। अब सोशल मीडिया पर लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

सुहानी भटनागर की उम्र महज 19 साल की थी। कुछ समय पहले उनका एक्सीडेंट हुआ था जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। लेकिन, डॉक्टरों की दवा का गलत रिएक्शन हो गया था। जिसकी वजह से उनकी पूरी बॉडी में पानी भर गया था। बताया जा रहा है कि सुहानी की बॉडी में फ्ल्युड बनने लगा था। इसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उनकी बीमारी को नहीं समझ पाए।

suhani bhatnagar

सुहानी भटनागर का इलाज पहले फरीदाबाद में चल रहा था लेकिन बिगड़ती हालत को देख उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इमरजेंसी में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई। 16 फरवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कैसे एक फ्रैक्चर की वजह से सुहानी भटनागर की जान चली गई। वहीं कई लोग उनकी मौत की वजह डॉक्टरों की लापरवाही को बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। आइए जानते हैं कि फैंस सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन दे रहे हैं।

सुहानी भटनागर की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुहानी की मौत सा दुख है, उसके परिवार वालों को डॉक्टरों के खिलाफ केस करना चाहिए।' एक ने लिखा, 'अगर समय पर इलाज होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी।' एक यूजर ने लिखा, 'इस मामले में सख्त एक्शन लेना चाहिए।' फिलहाल एक्ट्रेस की मौत से फैंस सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+