तलाक के बाद तंगी में जी रही हैं दलजीत कौर, एक्ट्रेस को बेचना पड़ा अपना घर, बयां किया दर्द

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस का अपने पति निखिल पटेल से शादी टूटने की खबर आई थी। एक तरफ दलजीत अपनी दूसरी शादी के टूटने से उभर नहीं पा रही हैं तो दूसरी तरफ अब वह आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं।

दलजीत कौर ने अपने व्लॉग के जरिए जानकारी दी है कि भारत वापस आने के बाद उनके पास पैसे नहीं थे और अब उन्हें अपना 9 साल पुराना घर बेचना पड़ा है। दलजीत ने भावुक होकर बताया कि वह एक सूटकेस में जिंदगी जी रही है, लेकिन अपने और अपने बेटे जेडन के लिए अपनी जिंदगी को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है।

Dalljiet Kaur

दलजीत ने अपने व्लॉग में कहा कि, "मेरा घर था जहां मैं 9 सालों से रह रही थी। और छोटी-छोटी चीजें बनाई थीं उस घर की। तो पूरा घर अब नहीं है, अब कोई भी घर नहीं है। लेकिन कोई नहीं, फिर शुरू करेंगे। इस बार क्योंकि सूटकेस से शुरू हो रही हूं, तो मैंने कहा क्यों नहीं सूटकेस उठाते हैं और पूरी दुनिया घूमते हैं।"

दलजीत ने आगे बताया कि उनके पूरे परिवार इस मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा है। हालांकि, वह मुंबई में घर ढूंढने में जल्दी नहीं कर रही हैं, क्योंकि वह आसानी से एक फ्लैट किराए पर ले सकती हैं। इस समय में वह ऐसा नहीं करना चाहतीं, बल्कि इसे अपनी कहानी को फिर से लिखने का एक मौका मानती हैं।

दलजीत कौर ने पिछले साल मार्च 2023 में निखिल पटेल से शादी की और उनके साथ केन्या में रहने चली गईं, जनवरी 2024 में अपने बेटे के साथ भारत लौट आईं। जल्द ही, उनके बीच अलगाव की चर्चा होने लगी। कुछ महीनों तक, उन्होंने अपने परिवार की इज्जत को ध्यान में रखते हुए चुप रहना सही समझा, लेकिन अब उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी और बताया कि उनके पति निखिल ने शादी को मानने से इंकार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+