क्या Dalljiet Kaur की टूटने वाली है दूसरी शादी? तलाक की खबरों के बीच दिया बयान, कहा-'हम डरते हैं कि..'

Dalljiet Kaur Statement: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कुछ दिनों से अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। उन्होंने पिछले साल बिजनेसमेन निखिल पटेल से दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से लगातार दोनों के बीच मनमुटाव को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, दलजीत कौर की दूसरी शादी में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट कर दी। इसके अलावा उन्होंने अपने नाम के आगे निखिल पटेल का सरनेम भी हटा दिया। जिसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि जल्द ही दलजीत कौर निखिल से तलाक लेने वाली हैं। वहीं अब तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस ने एक बड़ा बयान दिया है।

Dalljiet Kaur

हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए दलजीत कौर ने महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी कुछ कहा। एक्ट्रेस ने कहा, 'महिला सशक्तिकरण का मतलब है खुद से एक सही फैसला लेना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हम भले काफी आगे बढ़ गए हैं लेकिन आज भी फैसला लेने से बड़ा डरते हैं।'

दलजीत कौर ने आगे कहा कि, 'हम कहते हैं हम बहुत इवोल्व हो गए हैं, बहुत आगे आ गए हैं या दुनिया आगे बढ़ गई है। लेकिन फिर भी औरतें जो हैं फैसला लेते हुए या आगे बढ़ने से पहले डरती हैं। चाहे वो सोसाइटी हो या ट्रोल्स हो। लेकिन एक एक्ट्रेस, एक मां और एक महिला होने के नाते मैं अपना स्टैंड खुद लेती हूं। महिलाएं बहुत शक्तिशाली होती हैं बस सही के लिए हमेशा खड़ी रहें।'

दलजीत कौर के इस बयान को तलाक की खबरों से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि, पिछले साल उन्होंने 18 मार्च 2023 को निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। जिसके बाद वह एक्टिंग छोड़ विदेश में शिफ्ट हो गई थीं। लेकिन शादी के 10 महीने बाद दलजीत भारत वापस आ गईं। हालांकि, अभी तक दलजीत कौर ने अपने तलाक को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+