इस टीवी एक्ट्रेस के पहले पति ने ढाया जुल्म, तो दूसरे पति ने शादी मानने से किया इंकार, बोलीं- 'मेरा घर नहीं है'
Dalljiet Kaur Second Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीर कौर ने साल 2023 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी की थी। एक्ट्रेस हंसी खुशी भारत छोड़कर अपने बेटे के साथ विदेश में शिफ्ट हो गईं। लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दोनों के बीच दरार की खबरें सामने आने लगी।
दलजीत कौर शादी के कुछ महीने बाद ही अपने बेटे के साथ वापस भारत आ गई थी। तभी से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों का तलाक हो चुका है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा किया है कि पति निखिल ने इस शादी को मानने से साफ इंकार कर दिया था।

दलजीत कौर ने अपने पोस्ट में ये भी खुलासा किया है कि निखिल पटेल का किसी SN नाम की महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है और वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा है, 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लिए आप किसे आरोपी मानोगे, इसके बाद उन्हें दिन ऑप्शन छोड़े पति, लड़की और फिर पत्नी?'
इसके अलावा दलजीत ने एक और पोस्ट शेयर किया था जिसे कुछ ही देर बाद उन्होंने डिलीट कर दिया। इसमें लिखा था कि, "मेरे कपड़े वहां हैं, मेरा चूड़ा वहां है, मेरा मंदिर है, मेरी सारी चीजें वहां हैं, वास्तव में मेरे बेटे के कपड़े, किताबें और उसके पिता से उसकी उम्मीदें वहां हैं। वह मेरा ससुराल है, मैंने जो पेंटिंग बनाई थी, वह वहीं है। लेकिन मेरे पति कह रहे हैं कि यह मेरा घर नहीं है। वह कह रहा है कि हमने कभी शादी नहीं की। SN क्या वह मेरा पति नहीं है? आप क्या सोचती हैं? क्या निखिल मेरा पति नहीं है? क्या हमने शादी नहीं की?"
दलजीत कौर ने कुछ ही देर में भले ही ये पोस्ट डिलीट कर दिया लेकिन इससे साफ हो गया है कि उनके पति निखिल का किसी और महिला के साथ अफेयर है। इतना ही नहीं वह इस शादी को भी नहीं मानते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने रिश्ते के बारे में जवाब तलाश रही हैं। वहीं फैंस उनको निखिल के लिए सख्त कार्रवाई करने की सलाह दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications