पहले पति पर लगाया ऐसा आरोप, फिर शेयर किया रोमांटिक वीडियो, दलजीत कौर की इस हरकत पर भड़के लोग

Dalljiet Kaur: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कुछ समय से अपनी दूसरी शादी और पति के साथ हो रही अनबन को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। आपको बता दें कि दलजीत कौर ने साल 2023 में ही केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ बड़े ही धूमधाम से दूसरी शादी की थी।

निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
शादी के 10 महीने बाद ही शुरू हुई अनबन हालांकि दलजीत कौर की इस दूसरी शादी में 10 महीने बाद ही अनबन शुरू हो गई थी। शादी के 10 महीने बाद ही एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में टेंशन शुरू हो गई थी और वह कुछ टाइम पहले ही केन्या से भारत अपने घर लौट आई हैं। दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।

Dalljiet Kaur

दिलजीत ने इंस्टाग्राम से डिलीट की तस्वीरें
आपको बता दें कि शादी के 10 महीने बाद ही दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से निखिल का सरनेम हटाकर शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। वह फिलहाल केन्या से भारत लौट आई हैं और कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस निखिल से अलग हो गई हैं।

दलजीत ने पोस्ट किया रोमांटिक वीडियो
वहीं जब दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने अपना पक्ष रखा तो एक्ट्रेस प्यार भरे पुराने वीडियोज और फोटोज पोस्ट करने लगीं। दुल्हन बनकर रील्स शेयर करने लगीं। जिसे देखकर लोग हैरान होने लगे थे। कुछ लोग तो दलजीत कौर की इस हरकत पर उन्हें जमकर ट्रोल भी करने लगे थे। हालांकि आलोचनाओं से परेशान होकर दलजीत कौर ने अपनी शादी की रोमांटिक पोस्ट डिलीट कर दी है।

निखिल और दलजीत की शादी का वीडियो
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो क्लिप शेयर की थी वो उनके शादी के समय की थी। उस वीडियो क्लिप में निखिल जेडन को गोद लेने की बात कह रहे थे। वहीं दलजीत अपनी लव स्टोरी सुना रही थीं। उस वीडियो में हल्दी-मेहंदी और शादी से लेकर रिसेप्शन तक की झलकियां थीं। साथ ही निखिल और दलजीत का एक-दूसरे के प्रति जो नजरिया रहा, वो भी रिकॉर्डेड था।

निखिल पटेल ने दलजीत के बारे में कही थी ऐसी बात
हाल ही में निखिल पटेल ने दलजीत कौर के लगाए आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। निखिल पटेल ने दलजीत कौर के आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था- इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़कर इंडिया वापस जाने का फैसला किया था, जिसकी वजह से हम अलग हो गए।

'दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया था'
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार निखिल पटेल ने कहा था- हम दोनों को एहसास हुआ कि हमारे परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी जितनी हमने उम्मीद की थी। दलजीत के लिए केन्या में रहना मुश्किल हो गया था। दलजीत केन्या में अपनी लाइफ के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही थी और भारत वापस जाना था जबकि मैं केन्या में ही सेटल हूं।

'हम दोनों के कल्चर को लेकर भी कई मुश्किलें पैदा हो रही थीं'
निखिल पटेल ने अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा था- इंडिया में अपने करियर और लाइफ को याद करने से दलजीत और हमारे परिवार के बीच और दूरी होती जा रही थी। हमारे दोनों के कल्चर को लेकर भी काफी चीजें मुश्किल हो रही थीं। मेरी बेटियों की एक मां है जो उनके बीच के रिश्ते की परवाह किए बिना चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+