दलजीत कौर ने निखिल पटेल के खिलाफ दर्ज कराई FIR, एक्स पति पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Dalljiet Kaur Ex Husband: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर बीते कुछ दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल 2023 में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की थी लेकिन शादी के 10 महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं।

निखिल पटेल से शादी करने के बाद एक्ट्रेस साल 2024 की शुरुआत में अपने बेटे के साथ भारत लौट आई थीं। हीं निखिल पटेल अफ्रीका में अपनी बेटियों के साथ रह रहे हैं। अब दलजीत ने अपने एक्स पति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Dalljiet Kaur

हाल ही में निखिल पटेल रूमर्ड गर्लफ्रेंड सफीना मुंबई में स्पॉट हुए थे। दोनों की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। ऐसे में दलजीत कैसे शांत रहती उन्होंने अपने एक्स पति के खिलाफ अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में जाकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 के तहत शिकायत दर्ज कराई। इसका मतलब है कि दलजीत ने निखिल पर क्रूरता और विश्वासघात का आरोप लगाया है।

बीएनएस की धारा 316 (2) में कहा गया है, "जो कोई भी विश्वास का आपराधिक उल्लंघन करेगा, उसे पांच साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जाएगा।" वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, दलजीत कौर जब अपने एक्स पति निखिल पटेल के साथ केन्या में रह रही थीं तो उस दौरान उन्होंने एक्ट्रेस के बेटे के साथ कई बार बदसलूकी भी की।

इस बीच निखिल पटेल जब अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई पहुंचे इस बारे में जब दलजीत कौर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पहले दोनों के बीच केवल दोस्ती थी। बता दें कि, दलजीत और निखिल ने 10 मार्च, 2023 को करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक समारोह में शादी की। वह केन्या चली गईं लेकिन जनवरी 2024 में अपने बेटे जेडन के साथ मुंबई लौट आईं। इस जोड़े को लेकर तलाक की अटकलें फरवरी 2024 में शुरू हुईं, जब दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया और अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट डिलीट कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+