'45 की उम्र का मर्द है और लड़कियां चाहिए', Dalljiet Kaur ने बयां किया दूसरी शादी का ऐसा दर्द, बताया सच
Dalljiet Kaur: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रही चुकीं दलजीत कौर इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दरअसल इस समय दलजीत कौर का एक इंटरव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अरनी पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। आपको बता दें कि दलजीत कौर ने पिछले कुछ सालों में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। उनकी दूसरी शादी भी टूट गई है और अब उनके पास कोई काम भी नहीं है।
दलजीत कौर की 2 दर्दनाक शादियां
जानकारी के अनुसार दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की थी लेकिन तलाक के बाद वह बुरी तरह से टूट गई थीं। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अकेले अपने बेटे जयडन की परवरिश कर रही हैं। 44 साल की उम्र में भी दलजीत कौर ने अपना हौसला बनाए रखा है और अपने काम पर फोकस करना चाहती हैं।

अकेलेपन से जूझ रही हैं दलजीत कौर
आपको बता दें कि दलजीत कौर ने अपनी पर्सनल जिंदगी में बहुत कुछ झेला है। दलजीत कौर ने 'कुलवधु', 'मानो या ना मानो', 'छूना है आसमान', 'इस प्यार को क्या नाम दूं जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही टूट गईं। ऐसे में वह अकेलेपन और कई तरह के संघर्षों से गुजर चुकी हैं।
'मैं किसी के प्यार में नहीं पड़ना चाहती'
हाल ही में दलजीत कौर पिंकविला के साथ अपने प्यार और पर्सनल लाइफ के बुरे अनुभव के बारे में बात करती नजर आई हैं। दलजीत कौर ने इंटरव्यू में बताया कि वह अब प्यार पर विश्वास नहीं करती हैं। उन्होंने कहा- मैं किसी के प्यार में नहीं पड़ना चाहती। प्यार बहुत अंडररेटेड है। कभी मत कहना, चलो प्यार करते हैं। हो सकता है मुझे 15 से 20 साल बाद प्यार हो जब मैं 60-70 साल की हो जाऊं।
दलजीत ने कहा- 45 के हो और लड़कियां चाहिए
आपको बता दें कि दलजीत कौर की दूसरी शादी काफी दर्दनाक रही थी। इस शादी में दलजीत और उनके पति निखिल ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए थे। वहीं अब हालिया इंटरव्यू में दलजीत कौर ने दूसरे पति निखिल पटेल का नाम सीधे तौर पर न लेते हुए उन पर तंज कसा है। दलजीत ने प्यार के बारे में कहा- मैंने प्यार को इतने फालतू तरीकों से देखा है कि मैं बता नहीं सकती। क्या मतलब आप 45 साल के हो और आपको लड़कियों की जरूरत है। आप धूम धाम से नई दुल्हन को भारत से लेके गए और विदेश में दूसरी लड़की के चक्कर में पड़ गए।
टूट गई दलजीत कौर की दूसरी शादी, पति पर लगाए ऐसे आरोप
जानकारी के अनुसार दलजीत कौर ने बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ धूमधाम से दूसरी शादी की थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। शादी के बाद दलजीत पति निखिल के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं लेकिन बाद में दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए और उनसे अलग हो गईं।
'मर्दों को गलत फहमी हो गई कि वो शेर हैं'
-दलजीत कौर ने यंग जनरेशन की तारीफ करते हुए कहा- यंग जनरेशन सच में ज्यादा समझदार है क्योंकि जो हमारी जनरेशन है वो बदकिस्मती से गलत पल-बढ़ गई है। उनको हमेशा ये बोला गया है कि अरे आप तो मर्द हो, आप तो शेर हो। इस बकवास से मर्दों को गलत फहमी हो गई कि वो शेर हैं।
-दलजीत कौर ने प्यार को बेकार कहा और बताया किहर रिश्ते में सम्मान ज्यादा जरूरी है। दलजीत ने कहा- मुझे बहुत बेमतलब लगने लग गया है ये प्यार-मोहब्बत, परिवार और सब कुछ। इंसानियत पहले लाओ टेबल पर, रिस्पेक्ट लाओ टेबल पर फिर बात करो।
एक्टर शालीन भनोट से हुई थी दलजीत कौर की पहली शादी
-आपको बता दें कि दलजीत कौर की पहली शादी उनके को-एक्टर शालीन भनोट से हुई थी। दोनों को टीवी शो 'कुलवधु' के दौरान प्यार हुआ था। साल 2009 में दोनों ने शादी की थी। इसके बाद साल 2014 में कपल ने बेटे जयडन का स्वागत किया था। कहा जाता है कि बेटे के जन्म के बाद दलजीत और शालीन के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया था। दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि कपल ने साल 2015 तलाक ले लिया।
-शालीन भनोट से अलग होने के बाद दलजीत कौर ने अकेले ही बेटे की परवरिश की। इसके बाद साल 2022 में दलजीत की मुलाकात बिजनेसमैन निखिल पटेल से हुई। निखिल पटेल भी तलाकशुदा थे। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां हैं। साल 2023 में दलजीत कौर ने निखिल पटेल से शादी की थी लेकिन इस बार भी उनकी शादी नहीं चल सकी। दलजीत ने दूसरे पति निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आोरप लगाया । दलजीत ने निखिल के खिलाफ केन्या और मुंबई कोर्ट में केस फाइल किया हुआ है। दोनों के बीच जंग अभी भी जारी है।


Click it and Unblock the Notifications
