टीना संग बढ़ती नजदीकियों से क्या परेशान हैं शालीन की एक्स वाइफ दलजीत? सामने आया बयान

शालीन और टीना के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर शालीन की एक्स वाइफ दलजीत कौर का रिएक्शन सामने आया है।

Bigg Boss 16: 'बिग-बॉस' के घर में लव स्टोरी बनना कोई नई बात नहीं है। घर में कंटेस्टेंट्स की नोक-झोंक के बीच किसी भी दो कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार ना पनपे.. ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आजकल घर में प्यार के फूल फिर से खिलने लगे हैं। घर के सदस्य शालीन और टीना के बीच क्या चल रहा है, इससे दर्शक भी खूब वाकिफ हैं। दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ने लगी हैं। ऐसे में शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर का बयान सामने आया है। टीना और शालीन के बीच धीरे-धीरे बढ़ रही नजदीकियों को लेकर दलजीत क्या सोचती हैं, चलिये आपको बताते हैं।

टीना को पसंद करने लगे हैं शालीन

टीना को पसंद करने लगे हैं शालीन

शालीन भनोट पिछले कुछ दिनों से टीना के लिए कुछ-कुछ फील करने लगे हैं और ये बात उन्होंने खुद गौतम के सामने बोली थी। इसके साथ ही घर में कई मौकों पर शालीन को टीना के लिए पोजेसिव होते भी देखा गया। ऐसे में शालीन की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस दलजीत कौर का रिएक्शन सामने आया है।

क्या बोलीं शालीन की एक्स वाइफ?

क्या बोलीं शालीन की एक्स वाइफ?

ईटाइम्स संग बातचीत में दलजीत कौर ने कहा कि अगर शालीन वाकई में टीना से प्यार करते हैं, तो ये अच्छा है। उन्होंने आगे कहा कि प्यार में फिर से पड़ना एक ब्लेसिंग है और अगर शालीन ने इसे पा लिया है तो ये अच्छी बात है।

गौतम और सौंदर्या के बीच बढ़ रही नजदीकियां

गौतम और सौंदर्या के बीच बढ़ रही नजदीकियां

बताते चलें कि शालीन और टीना के अलावा घर में एक और जोड़ी बनती दिख रही है। ये जोड़ी गौतम और सौंदर्या की है। गौतम सौंदर्या को कितना पसंद करते हैं, ये बात सभी घरवाले जानते हैं। कई मौकों पर गौतम को सौंदर्या को लेकर चिढ़ते हुए भी देखा है।

सलमान ने लगाई कड़ी फटकार

सलमान ने लगाई कड़ी फटकार

बताते चलें कि हाल ही में शालीन और टीना के बीच बढ़ रही नजदीकियों और इसका शिकार सुंबुल को बनता देख सुंबुल के पिता ने भी शालीन को कड़ी फटकार लगाई थी। एक्ट्रेस के पिता ने शालीन को लताड़ा था। लेकिन इसके बाद भी सुंबुल पर कुछ खास असर नहीं पड़ा और वे फिर से उस ग्रुप में शामिल हो गईं।

जमकर हो रहा है एंटरटेनमेंट

जमकर हो रहा है एंटरटेनमेंट

घर में कुछ लोगों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता कि ये असल में हैं, या सिर्फ शो के लिए। फिलहाल ये जोड़ियां दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रही हैं। हालांकि, शो में से काफी सच निकलकर सामने आना अभी बाकी है।

शालीन ने सुंबुल को बोली ये बात

शालीन ने सुंबुल को बोली ये बात

बताते चलें कि शो में बीते दिनों जिस तरह की भी चीजें हुईं, उसे लेकर शालीन ने कहा कि मेरा 8 साल का बेटी है और मैं नहीं चाहता कि वो आज से 10 या 20 साल बाद शो देखे और अपने पिता को गलत समझे। शालीन ने सुंबुल को समझाते हुए कहा कि शो के बाहर चीजें अलग दिखाई दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+