'मर्द की जरूरत नहीं, बच्चे पैदा करूंगी', सलमान खान की 41 साल की हीरोइन का शॉकिंग बयान, सरेआम की ऐसी हरकत
Daisy Shah: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा अपने करियर को महत्व दिया। उन्हीं में से एक हैं डेजी शाह, जिनकी उम्र 41 हो चुकी हैं लेकिन अब तक शादी से दूरी बनाए हुए हैं।
करियर को दी प्राथमिकता, शादी को नहीं
लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर न आने के बावजूद डेजी शाह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने विचार बेबाकी से रखती हैं। आपको बता दें कि डेजी शाह ने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ भी काम किया था।

मां बनने को लेकर डेजी शाह ने कही ऐसी बात
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में डेजी शाह ने शादी, रिश्तों और मां बनने को लेकर खुलकर बात की है। डेजी शाह ने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन्होंने खुद संभाली थी। उनके मुताबिक जिंदगी में जो भी मर्द आया, उसने खुद को परिवार का मुखिया समझना चाहा।
'शादी करने की जरूरत नहीं'
-डेजी शाह ने साफ शब्दों में कहा कि वह हमेशा खुद को अपने परिवार का मर्द मानती आई हैं और फैसले लेने में किसी और की दखल उन्हें मंजूर नहीं था। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि परिवार की ओर से शादी का दबाव जरूर था। खासतौर पर रिश्तेदार अक्सर उन्हें शादी की सलाह देते रहते थे।
-डेजी शाह ने बताया कि उनके बड़े पापा ने हमेशा उनका साथ दिया। एक्ट्रेस के बड़े पापा का मानना था कि अगर लड़की आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सेटल है तो सिर्फ शादी के लिए शादी करने की जरूरत नहीं। डेजी शाह के मुताबिक बड़े पापा की वजह से ही उन पर शादी का ज्यादा दबाव नहीं बनाया गया।
रिश्तों को देखकर क्यों डरती हैं डेजी शाह?
-फिलहाल एक्ट्रेस की मां भी यही कहती हैं कि फैसला पूरी तरह डेजी का है। अगर शादी करनी है तो करें, नहीं तो कोई मजबूरी नहीं। डेजी शाह का कहना है कि आजकल टूटते रिश्ते और डरावनी घटनाएं शादी को लेकर उनके नजरिए को प्रभावित करती हैं।
-डेजी शाह ने कहा- रोजाना कपल्स के अलग होने या आपराधिक घटनाओं की खबरें सामने आती हैं, जिससे शादी का विचार और भी उलझा हुआ लगता है। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि शादी को लेकर उनके मन में फिलहाल कोई खास ख्याल नहीं है और उन्होंने ये फैसला भगवान पर छोड़ दिया है।
डेजी शाह क चाहिए कैसा पार्टनर?
जब डेजी शाह से प्यार और पैसा में से एक को चुनने को कहा गया तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- पैसे से प्यार। उनका मानना है कि रिश्ते में इमोशनल कनेक्शन के साथ-साथ फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस भी जरूरी है। वह ऐसे पार्टनर को प्राथमिकता देंगी जो खुद आर्थिक रूप से स्थिर हो। डेजी शाह का साफ कहना है कि वह किसी पर आर्थिक रूप से निर्भर नहीं रहना चाहती हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी खुद सैट कर रखी है।
डेजी शाह ने एग्स फ्रीज करवाए
-मां बनने के सवाल पर डेजी शाह ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं ताकि भविष्य में जब चाहें मां बन सकें।
-एक्ट्रेस का मानना है कि परिवार शुरू करने के लिए शादी जरूरी नहीं है। अगर वह शादी नहीं भी करतीं तो भी उनके पास मां बनने का विकल्प सुरक्षित रहेगा। वह बस बच्चे पैदा कर सकती हैं।
-डेजी शाह ने ये भी बताया कि एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने ये कदम उठाया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वह इस फैसले पर खुलकर बात कर चुकी हैं।
जानकारी के अनुसार फिल्म 'रेस 3' में नजर आ चुकीं डेजी शाह की तुलना इस मामले में कई बार प्रियंका चोपड़ा से भी की जाती है, जिन्होंने भी एग फ्रीजिंग को लेकर खुलकर अपनी राय सबके सामने रखी थी।
'मजबूत औरतों से घबराते हैं पुरुष'
डेजी शाह का मानना है कि कई पुरुष मजबूत और आत्मनिर्भर महिलाओं को सहजता से स्वीकार नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने आसपास ऐसे कई उदाहरण देखे हैं जहां आत्मविश्वासी महिलाओं के साथ रिश्ते निभाना पुरुषों के लिए मुश्किल हो जाता है। शायद यही वजह है कि फिलहाल वह शादी की जल्दबाजी में नहीं हैं।
क्या डेजी शाह भविष्य में करेंगी शादी?
-जब डेजी शाह से सीधे पूछा गया कि क्या वह कभी शादी करेंगी तो उन्होंने साफ कहा कि ये फैसला वक्त और किस्मत पर छोड़ दिया है। फिलहाल डेजी शाह अपनी आजादी, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर जीवन से खुश हैं। शादी उनके लिए कोई जरूरी चीज नहीं है बल्कि एक विकल्प है, जिसे अपनाना है या नहीं, इसका फैसला वही करेंगी।
-डेजी शाह की सोच आज की बदलती सोच का आईना है, जहां शादी से ज्यादा आत्मनिर्भरता और व्यक्तिगत आजादी को महत्व दिया जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में वह अपने जीवन को किस दिशा में ले जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications