आराध्या के फंक्शन में नहीं पहुंचीं दादी जया बच्चन और बुआ श्वेता, क्या ऐश्वर्या राय संग हुआ क्लेश या फिर...
Jaya Bachchan and Shweta Bachchan: इस समय पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच मनमुटाव चल रहा है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को अपनी बेटी आराध्या का स्कूल फंक्शन इन्जॉय करते हुए देखा गया था। इस इवेंट में आराध्या के पैरेंट्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ साथ दादा जी अमिताभ बच्चन, नानी, बुआ के बेटे अगस्त्य नंदा भी पहुंचे थे लेकिन फंक्शन में न तो आराध्या की दादी जया बच्चन दिखाई दीं और न ही बुआ श्वेता बच्चन।
इंटरनेट पर वायरल हुईं आराध्या बच्चन
आपको बता दें कि इस समय अपनी मां ऐश्वर्या राय और पिता अभिषेक बच्चन के रिश्ते के साथ साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल डे पर परफॉर्म करके सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर आराध्या की परफॉर्मेंस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दादी जया बच्चन इवेंट से रहीं गायब
मां ऐश्वर्या राय अपनी लाडली बेटी आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस को इन्जॉय करती नजर आईं। ऐश्वर्या के अलावा आराध्या की नानी बृंदा राय, पापा अभिषेक बच्चन, दादा अमिताभ बच्चन और अगस्त्य नंदा को देख सकते थे। वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर पूछा है कि इस फंक्शन से आराध्या की दादी जया बच्चन, बुआ श्वेता बच्चन और बुआ की बेटी नव्या नवेली नंदा गायब क्यों थीं। इवेंट में बच्चन परिवार की महिलाओं को गायब देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं।
लोगों ने सास और ननद के लिए कही ऐसी बातें
वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सास और बुआ का कलेश तो बहू के साथ हर परिवार में होता है। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- जया बच्चन और श्वेता बच्चन को ऐश्वर्या राय से समस्या है लेकिन आराध्या के लिए तो उन दोनों को आना चाहिए था। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अगस्त्य की फिल्म के प्रीमियर पर जया बच्चन और श्वेता बच्चन मौजूद थीं।
अमिताभ बच्चन पोती आराध्या के लिए हुए खुश
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन की परफॉर्मेंस देखने पहुंचे थे। उन्होंने इवेंट पर आराध्या के साथ जमकर डांस भी किया। ट्विटर (एक्स) पर बिग बी ने अपनी पोती के लिए एक छोटा और दिल पिघला देने वाला नोट लिखा है। उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए लिखा है- बच्ची की उपलब्धियों पर गर्व और खुशी है।












Click it and Unblock the Notifications