'सामी-सामी' पर रश्मिका से भी धांसू डांस करती दिखी ये बच्ची, तो मिलने के लिए एक्साइटेड हुईं एक्ट्रेस
रश्मिका के 'सामी' गाने पर थिरकती बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मुंबई, 16 सितंबर: आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ भी वायरल हो जाता है। फिर चाहे ट्रेंडिंग मामला हो या फिर बॉलीवुड के किसी शानदार गाने पर डांस। सोशस मीडिया खोलते ही कुछ ना कुछ वायरल होता नजर आ ही जाता है। रश्मिका मंदाना का सामी-सामी गाना भी खूब वायरल हुआ था। गाने पर लोगों ने खूब रील्स भी बनाए थे। अब एक क्यूट सी बच्ची ने रश्मिका के इस गाने पर धमाकेदार डांस किया है। इस डांस को देखकर रश्मिका इस बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा होने से खुद को रोक नहीं सकीं और एक्ट्रेस ने ये वीडियो शेयर कर दिया।

रश्मिका के गाने पर डांस
देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया एक ऐसी जगह बन चुका है, जहां कोई भी और कभी भी अपना टैलेंट दुनिया के सामने रख सकता है। ठीक ऐसा ही स्कूल की एक छोटी सी बच्ची ने भी किया। रश्मिका मंदाना की पुष्पा फिल्म के सामी-सामी गाने पर डांस कर ये बच्ची इंटरनेट पर छा गई है।
बच्ची की क्यूटनेस पर फिदा हुईं एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना ने जब अपने सॉन्ग पर इस बच्ची को झूमते देखा, तो वीडियो शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकीं। रश्मिका ने लिखा, मेड माय डे। मैं इस क्यूटी से मिलना चाहूंगी। पर कैसे?

जमकर रिएक्ट कर रहे लोग
वीडियो वायरल होते ही लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोग बच्ची की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं कई लोग कह रहे हैं कि ये बच्ची खुद रश्मिका मंदाना से भी अच्छा डांस कर रही है।

गुडबाय में दिखेंगी रश्मिका
रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्दी अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुडबाय' में नजर आने वाली हैं। अमिताभ बच्चन और नीतू गुप्ता के साथ रश्मिका इस फिल्म में दिखाई देंगी। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में रश्मिका ने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बातचीत की है।

बॉलीवुड डेब्यू पर बोली ये बात
रश्मिका ने कहा कि सच कहूं तो मैं काफी मोटिवेटिंग महसूस कर रही हूं। मैं इस एक दबाव जैसा नहीं देखना चाहती। रश्मिका ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम से उनके दिलों में जगह बना लूंगी।

जल्द आ रही है 'पुष्पा पार्ट-2'
इस फिल्म के अलावा रश्मिका 'पुष्पा' के दूसरे पार्ट के लिए काम शुरू करने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस को दोबारा अल्लू अर्जुन के साथ देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।












Click it and Unblock the Notifications